बिहार : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भागों देवी की हत्या की तीव्र निन्दा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 7 मई 2015

बिहार : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भागों देवी की हत्या की तीव्र निन्दा की

cpi logo
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी की खगडि़या जिला कार्यकारिणी की सदस्या तथा दलित-पीडि़त गरीब जनता की लोकप्रिय नेत्री भागों देवी की हत्या की तीव्र निन्दा की है और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। 
आज यहां पार्टी के राज्य कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज सुबह आठ बजे खगडि़या जिला के अलौली अंचल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लोकप्रिय नेत्री भागों देवी की नृषंस हत्या अपराधियों ने गोली मारकर  कर दी। घटना की खबर मिलते ही पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह घटना स्थल पर पहुँच गये जहां हजारों लोग भागों देवी के षोक में आँसू बहा रहे थे। भागों देवी लरही गांव की थी। वह पार्टी कार्यालय के निकट बैठी थी तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें गोली  मार दी। 
भागों देवी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लोकप्रिय नेत्री थी और खेत मजदूरों, दलितों और भूमिहीनों के अधिकारों के लिए सतत् जुझारू संघर्ष करती थी। अलौली के भूमि संघर्ष में भागों देवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। 
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अलौली अंचल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लंबे समय से भूमि आन्दोलन चलाया जा रहा है। 2013 में सैकड़ों एकड़ जमीन पर पार्टी ने कब्जा किया था, जिसको अवैध रूप से सामंती तत्वों ने कब्जा किया था। उस भूमि संघर्ष के दौरान सामंती तत्वों ने माओवादियों और अपराधियों से मिलकर पार्टी नेता विन्देष्वरी साव की हत्या 7 अगस्त, 2013 को कर दी। अगले महीने 25 सितम्बर को इन्हीें अपराधी गिरोहों ने पार्टी के अलौली के अंचल सचिव सुखदेव राम की हत्या कर दी। भागों देवी सुखदेव राम हत्याकांड में मुद्दई थी। इस हत्या के साक्ष्य को मिटाने  तथा भूमि आंदोलन से जुड़े भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकत्र्ताओं एवं भूमिहीनों को आतंकित करने के उद्देष्य से सुखदेव राम के हत्यारों ने आज भागों देवी की भी हत्या कर दी। 
पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि अलौली अंचल में हजारों एकड़ भूदान, सरकारी, गैरमजरूआ आम आदि किस्म की जमीन पर सामंतों ने वर्षों से कब्जा जमा रखा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में भूमिहीन गरीबों के आन्दोलन से सामंती तत्व बौखला गये हैं। इस आन्दोलन को कुचलने के मकसद से सामंती तत्व अपराधियों एवं माओवादियों से सांठगांठ करके कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं की हत्या कर रहे हैं। आजकल अलौली सामंती तत्वों, अपराधियों और माओवादियों का केन्द्र बन गया है। स्थानीय पुलिस प्रषासन इन्हीं असामाजिक तत्वों का साथ दे रहा है। जिसका लाभ उठाकर ये असामाजिक तत्व कम्युनिस्ट कार्यकत्र्ताओं की हत्या कर रहे हैं। पुलिस-प्रषासन के गैर जिम्मेदाराना रूख से इन अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। सत्य नारायण सिंह ने स्थानीय पुलिस-प्रषासन सहित बिहार सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य सरकार बिहार में भूमि सुधार के काम को ईमानदारीपूर्वक अंजाम देने में विफल है। साथ ही राज्य के राजनीतिक कार्यकत्र्ताओं, दलितों, भूमिहीनों गरीबों आदि की हिफाजत करने में भी असफल है। सत्य नारायण सिंह ने मांग की है कि भागों देवी के परिवार को दस लाख रुपया बतौर मुआवजा सरकार दे तथा हत्यारों को अविलंब  गिरफ्तार करें। उन्होंने यह भी कहा है कि अपराधियों की इन अमानवीय कार्रवाइयों से आम जनता और पार्टी के कार्यकत्र्ता आतंकित नहीं होंगे, बल्कि इनकी लड़ाई और तेज होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: