एम जे के उच्च विद्यालय चमुआ बना असमाजिक तत्वों का अड्डा, दो पाटन के बीच झूलता विद्यालय
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) प्रखण्ड के चमुआ पंचायत अन्तर्गत महारानी जानकी कुँवर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चमुआ इन दिनों असमाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्र बताते है कि विद्यालय के बगल रामनगर थाना अन्तर्गत गाँव में अवैध शराब का कारोबार जारी है, जिससे अवैध शराब पीकर शराबी खाली बोतल विद्यालय परिसर में छोड़ देते है। प्रभारी प्रधान अध्यापिका का कहना है कि विद्यालय की चाहरदिवारी नहीं होने से विद्यालय के छा़त्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं समाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग अधिकारी और विधायक तक को प्रधान अध्यापिका नौशाबा शाहीन ने पत्र लिख कर विद्यालय की घेराबन्दी कराने की मांग की है। गाँव के लोग बताते है कि रामनगर और शिकारपुर पुलिस क्षेत्र के बीच फँसा यह विद्यालय क्षेत्र पूर्णतः असमाजिक तत्वों की गिरफ्त में है। यदि पुलिस का गश्त नयमित समय पर लगती रहे जिससे असमाजिक तत्वों पर लगाम निश्चित रूप से लग जाएगा।
दो शिफ्ट में होगा आरक्षण, विधायक की पहल
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने मण्डल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को अपने पत्रांक 20 दिनांक 16 अक्टूबर 2014 द्वारा नरकटियागंज जंक्शन पर यात्री सुविधा का विस्तार करते हुए दो शिफ्ट में रेलवे आरक्षण प्रारंभ करने की मांग की थी। उस पत्र के प्रत्युत्तर में मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने कहा है कि नरकटियागंज मंे प्रतिदिन औसत 90 आरक्षण मांग पत्र प्राप्त होते है जिसमंे यात्रियों की संख्या 190 होती है। रेलवे नियमों का हवाला देते हुए वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर मण्डल ने विधायक को बताया है कि इसके लिए 120 आरक्षण मांगपत्र का होना आवश्यक है। बावजूद इसके कर्मचारी की उपलब्धता होने पर नरकटियागंज में दो पाली में पी0आर0एस0 चालू किया जाएगा। विधायक रश्मि वर्मा के दूसरे यात्री व जनहित की मांग जो अक्टूबर 2014 में की गयी थी वह है फुट ओवर ब्रीज का निर्माण जो प्लेटफार्म संख्या एक से सरर्कुलेटिंग एरिया के दक्षिण छोर तक का होना है। उस संबंध में मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक ने विधायक को अपने पत्रांक सी/13/एडीएम/पीजी/एमपीएमएलए/80/2014 द्वारा बताया है कि फुट ओवर ब्रीज बनाने के लिए टेण्डर फाईनल हो गया है। उसके बाद शीघ्र कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नये प्रवि पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से लोगो को उम्मीदे
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय प्रखण्ड के आरडीओ मनोज कुमार और अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद की कार्यशैली से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। सूत्र बताते है कि दोनो अधिकारी समय के पाबन्द है, अब देखना यह कि उनकी यह पाबन्दी कब तक कारगर साबित होती है। कर्मचारियों को समय पर कार्यालय जाते देखना एक सुखद अनुभूति है। यदि दोनों अधिकारी अपनी कार्यशैली का अच्छा बनाए रखते है तो आवाम को काफी राहत मिलेगा। इतना ही नहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर नजर आने लगेंगी। क्योंकि अभी तक शहर के भूकम्प पीडि़त अपनी व्यथा जिला आपदा राहत कार्यालय ले जाते रहे है कुछ ऐसे भी है जो प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है उन्हे अब यह जानकारी प्रखण्ड कार्यालय से अवश्य मिल जाएगा कि आपदा का कार्य कौन से कर्मी देखेंगे।
आँधी की भेंट चढी छोटी दूकाने व झोपडि़याँ, गन्ना किसान बारिश से खुश, सफाई अभियान बाधित
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय अनुमण्डल क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आए भयंकर आंधी व बारिश ने लोगों को अस्त व्यस्त कर रख दिया। बावजूद गन्ना किसानांे के चेहरे पर दिखी रौनक से अन्य किसानांे को तसल्ली मिली। नगर परिषद की सफाई अभियान को थोड़ा धक्का अवश्य लगा कि जो कचरा नाला से निकाला गया था और उठाव की प्रतिक्षा में था वह पुनः नाले में चला गया। नगर परिषद् के ईओ आई ए अंसारी ने बताया कि टूटे नाले का नव निर्माण कार्य मंे ंअभी विलम्ब होगा, क्योंकि फ्रेस प्राक्कलन व प्रशासनिक स्वीकृति लेनी होगी। वैसे मुख्य नाला की सफाई पहले की जानी चाहिए थी। अलबŸाा प्रशासनिक लापरवाही से जो अतिक्रमणकारी प्रशासन पर हावी है उसमें कहीं न कहीं प्रशासन के अधिकारी व कर्मी दोषी है और इसके लिए कोई जाए तो जाए कहाँ? सफाई की रही सही कसर आँधी के साथ आई तेज बारिश ने पूरी कर दी और बाहर निकाला आधा कचरा तो फिर से नाली में पहुँचा ही दिया। ग्रामीण क्षेत्र की कई झोपडि़याँ और शहरी क्षेत्र की छोटी दुकाने आँधी की भेंट चढ गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें