पटना, 17 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एस॰ सुधाकर रेड्डी, उपमहासचिव गुरूदास दासगुप्ता, राष्ट्रीय सचिव रमेन्द्र कुमार 19-20 मई, 2015 को बिहार राज्य परिषद की बैठक में भाग लेने 19 मई 2015 को पटना आ रहे हंै।
बैठक 3 बजे दिन से केदार भवन, अमरनाथ रोड, अदालतगंज, पटना में होगी। राज्य परिषद की बैठक से पहले राज्य कार्यकारिणी की बैठक 11 बजे दिन से होगी। बैठक में वत्र्तमान राजनीतिक परिस्थिति एवं निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव की तैयारी, आगे के आंदोलन एवं पार्टी संगठन केे सवाल पर विचार किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें