नेपाल भूकंप में दरार वाली दर्जनों इमारतें धराशायी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मई 2015

नेपाल भूकंप में दरार वाली दर्जनों इमारतें धराशायी


nepal-earthquack-demolish-crack-buildings
नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जिन इमारतों में दरारें आई थीं वे मंगलवार को एक बार फिर आए भूकंप में धराशायी हो गईं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने यहां एक इमारत को धराशायी होते देखा। एक अन्य ने कहा कि उसने मलबों को एक टैक्सी पर गिरते देखा, जिसमें कई लोग सवार थे। दोपहर बाद 12.40 बजे आए भूंकप के बाद इमारतों के धराशायी होने से हर तरफ धूल उड़ रही थी। भूकंप का केंद्र माउंट एवरेस्ट के निकट कोदारी में था। यह काठमांडू से 100 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। एक बार फिर आए भूकंप ने 25 अप्रैल के विनाशकारी मंजर की यादें ताजा कर दी। 

भूकंप के आते ही काठमांडू में बिजली गुल हो गई। अप्रैल में आए भूकंप के बाद बेहद मुश्किल से बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई थी। इंटरनेट संपर्क भी बंद हो गया। इस दौरान लोग मोबाइल फोन से अपनों से संपर्क करते दिखे, लेकिन उसने भी काम करना बंद कर दिया। मोबाइल नेटवर्क जाम हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: