शशि कपूर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 10 मई 2015

शशि कपूर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

shashi-kapoor-awarded-dada-saheb-falke-award
दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को आज मुंबई के मशहूर पृथ्वी थिएटर में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बासठवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन मई को दिए गए थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण शशि कपूर इसे ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा सके थे। इस दौरान उनके फिल्मी कैरियर पर एक लघु फिल्म दिखायी गयी थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने शशि कपूर को यह सम्मान प्रदान किया।इस दौरान फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थी।

पृथ्वी थिएटर की स्थापना शशि कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में की थी। शशि कपूर को 2011 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें बतौर अभिनेता दो बार और बतौर निर्माता तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शशि कपूर ने हिन्दी फिल्मों के अलावा अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले कपूर खानदान के वह तीसरे सदस्य हैं। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर 1971 में और बड़े भाई राज कपूर 1987 में इस पुरस्कार से नवाजे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: