बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि उनकी सरकार ने अपने काम और विकास के जरिए समाज में विश्वास का सेतू बनाने का काम किया है। श्री कुमार ने भागलपुर जिले के नवगछिया में विजय घाट के समीप कोसी नदी पर 219.47 कराेड़ रूपये की लागत से नवनर्मित सड़क पुल का उद्घाटन करने के बाद वहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अपनों कामों के जरिए समाज में विश्वास का सेतू बनाने का काम किया और इस वजह से चारों ओर शांति. प्रेम और आपसी भाईचारा का वातावरण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुल- पुलियां के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश के सुदूर और दियारा इलाकों में भी पुल-पुलियों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्माण हाे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों में जिस दिन विकास की भूख बढ़ जायेगी .उसी समय समाज और प्रदेश का कायाकल्प हो जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शुरू से ही कामों में विश्वास किया है और इसी आधार पर आज हम जनता के बीच है। किसी भी क्षेत्र में बड़े-छोटे पुलों के निर्माण से विकास की धारा बहती है और इससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होते हैं। श्री कुमार ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि घर में बेटा हो या बेटी. सभी को शिक्षित करने के लिए विद्यालय भेजने की जरूरत है क्योंकि शिक्षा के बिना कोई परिवार. समाज या प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पूर्वी और उत्तर बिहार की धरती शुरू से ही ज्ञान का केन्द्र रही है। प्राचीनतम शिक्षण केन्द्रों में से एक विक्रमशीला महाविहार के अवलोकन से मालूम होता है कि यहां की धरती शुरू से ही ज्ञान से आलोकित रही है. ऐसे में हम सबों का दायित्व बनता है कि यहां के गौरवमयी इतिहास को अक्षुण्य बनाये रखे।
समारेाह को राज्य के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव समेत अन्य लोगो ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें