सिर्फ प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से नहीं अायेंगे अच्छे दिन- राजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2015

सिर्फ प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से नहीं अायेंगे अच्छे दिन- राजद

foreign-tour-of-pm-cant-gives-acche-din-said-rjd
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरों पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से देश के लोगों के अच्छे दिन नहीं आयेंगे।  राजद अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रगति मेहता ने यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक साल हो गए लेकिन देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रियों के भाषण के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्तारूढ़ हुई यह सरकार अबतक लोगों के लिए किसी भयानक सपने से कम नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में महंगाई आसमान पर है और जनता त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख देने का वादा करके सत्ता तक पहुंची मोदी सरकार अब इसे जुमला बता रही है। कारपोरेट घराने के दबाव में भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की जमींन हड़पने की भी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब चीजों को भली भांति समझ रही है। दिल्ली ने देश को ट्रेलर दिखाया था अब बिहार के लोग भाजपा को पूरी फ़िल्म दिखाने काे तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: