भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 18 मई 2015

भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला : मोदी


world-change-their-mindset-for-india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। प्रधानमंत्री मोदी ने सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले एक साल में भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। मोदी के संबोधन के दौरान लोग मोदी, मोदी के नारे लगा रहे थे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज लोग भारत आने के लिए उत्सुक हैं। यही वह रुझान है, जिसमें बदलाव आया है। आखिरकार, लोगों से ही राष्ट्र बनता है। भारत को दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।" मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव के तहत सोमवार सुबह ही दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे हैं। इससे पहले मोदी ने चीन और मंगोलिया की यात्रा की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: