वृहद समस्या निवारण शिविर का आयोजन
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियोें के सहयोग से एक विशाल जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन विदिशा नगर में किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रकार की समस्याओं का एक ही स्थान पर तत्काल निराकरण किया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से राजस्व विभाग के नामांतरण, बटवारा, खाद्य विभाग द्वारा दिया जाने वाला खाद्यान्न, सामाजिक न्याय विभाग की सभी तरह की पेंशन, ट्रायसाइकिल, श्रवण यंत्र, नगरपालिका की पानी, सड़क एवं राशन कार्ड आदि की समस्या, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को दी जाने वाली निःशुल्क दवाईयां, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं का उपचार, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार, लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ, पीएचई द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रांे की जल समस्या, कृषि विभाग द्वारा किसानों को उत्तम बीज एवं तकनीकी सलाह, उद्यान विभाग द्वारा उद्यानिकी योजना का लाभ एवं बैंको द्वारा ऋण प्रदान करने की समस्या आदि का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी श्री आरपी अहिरवार द्वारा बताया गया कि उक्त समस्याओं से पीडि़त पात्र हितग्राही अपनी समस्या का आवेदन दिनांक 23 जून 2015 तक तहसील कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करा दें ताकि उस आवेदक की समस्या का निदान शिविर में किया जा सके। आवेदक अपने आवेदन के साथ समस्या में आने वाली कठिनाई का अवश्य उल्लेख करें ताकि संबंधित विभाग को निर्देश देकर उसकी समस्या का हल ढूंडा जा सके। खास तौर से खाद्य विभाग से मिलने वाले खाद्यान्न की समस्या अधिकतर देखी जाती है अतः गरीबी रेखा के पात्र हितग्राही अपना राशन कार्ड या पात्रता पर्ची लेकर शिविर में आएं ताकि उन्हें मौके पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। इस कार्य के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शिवकुमार पांडेय को अधिकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में पात्र हितग्राही अपनी बीमारी संबंधी पर्चे जरूर लेकर आएं ताकि उन्हें उचित दवाईयां मुहैया कराई जा सकंे। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की पात्र हितग्राहियों से अपील की है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
आज जिला पंचायत के सभागृह में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री सीएम मिश्र, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल एवं दुग्ध संघ के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से अपूर्ण आंगनबाडी भवनों एवं आगामी दिनों में आंगनबाडि़यों में बांटे जाने वाले दूध एवं पोषण आहार आदि की गहन रूप से समीक्षा की गई। श्री सुंदरियाल ने बताया कि भोपाल दुग्ध संघ खण्ड स्तर तक दूध पावडर की सप्लाई करेगा एवं संकुल केन्द्रों पर पहंुचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। समीक्षा बैठक में आंगनबाडी के जो नवीन भवन बनना है उन्हें शीघ्र बनाने के निर्देश संबंधित विभाग की एजेन्सियों को दिए गए हैं। समीक्षा बैठक के उपरांत बीआरसी, सीआरसी, शिक्षकों एवं संकुल प्राचार्यो को पावडर से दूध बनाने के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। एक जुलाई से सभी प्रायमरी स्कूलों एवं आंगनबाडियों में प्रत्येक बच्चे को सौ मिलीलीटर दूध प्रदाय किया जाएगा। यह दूध सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रदाय किया जाएगा। अधिकारियों ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों को निर्देश दिए की इस काम में स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में मध्यान्ह भोजन प्रभारी श्रीमती कीर्ति चैहान ने बताया कि आंगनबाडि़योें एवं स्कूलों में दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की समय-समय पर जांच की जाती है ताकि स्व-सहायता समूहों द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी ना की जा सकें। इस कार्य में कोताही बरतने वालो पर उचित कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से दुग्ध संघ के अधिकारी, डीपीसी, डीईओ, बीआरसी, सीआरसी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
भागवत कथा का आयोजन
स्थानीय चिरौल वाली माता मंदिर पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री विष्णु प्रसाद शर्मा (शास्त्री) द्वारा प्रतिदिन तीन से पांच बजे तक संगीतमयी भागवत कथा का वाचन बडे़ ही प्रभावी ढ़ंग से किया जा रहा है। जिसे आस-पास के ग्रामीणजन एवं शहर के धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी ही लगन एवं धार्मिक भाव से ग्रहण कर रहे है। कथा का आयोजन चिरौल वाली माता मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा उपरांत सभी धर्मप्रेमी श्रोताओ को प्रसादी वितरित की जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान पुजारी श्री तिवारी, श्री संतोष सागर, श्री तुलसीदास शर्मा, पंडित श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व विधायक श्री ठाकुर मोहर सिंह, श्री केके गुप्ता आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा हैै। भागवत कथा में बडी संख्या में महिलाएं एंव पुरूष धर्म लाभ प्राप्त कर रहे है। भागवत कथा के समापन अवसर पर दिनांक 23 जून को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें