फेडरर, नडाल के बाद टेनिस की लोकप्रियता घटेगी : बेकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

फेडरर, नडाल के बाद टेनिस की लोकप्रियता घटेगी : बेकर


after-fedrar-and-nadal-tennis-will-lost-popularity-becker
छह बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी बोरिस बेकर ने मंगलवार को आशंका जताई कि निकट भविष्य में अगर रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी संन्यास की घोषणा करते हैं तो इससे कुछ सालों के लिए टेनिस की लोकप्रियता में कमी आ सकती है। बेकर के अनुसार पुरुष खिलाड़ियों की आधुनिक पीढ़ी ने टेनिस का रुतबा काफी बढ़ाया है और आगामी विंबलडन में नोवाक जोकोविक, फेडरर, एंडी मरे और नडाल को खिताब के प्रबल दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है।

यह चारों खिलाड़ी अब तक कुल 41 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इससे स्विट्जरलैंड के फेडरर ने 17 जबकि स्पेन के नडाल ने 14 खिताब जीते हैं। सर्बिया को जोकोविक के नाम आठ जबकि ब्रिटेन के एंडी मरे के पास दो मेजर खिताब हैं।

स्काईस्पोर्ट्स डॉट कॉम के अनुसार बेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि पुरुष खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पिछले 10 से ज्यादा सालों में टेनिस के प्रशंसकों की संख्या में बड़ा इजाफा किय है। अब प्रश्न लेकिन यह पूछा जाना चाहिए कि क्या होगा अगर फेडरर और नडाल कोर्ट को अलविदा कहने का फैसला करते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: