सुषमा, वसुंधरा नैतिक आधार पर इस्तीफा दें : पायलट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

सुषमा, वसुंधरा नैतिक आधार पर इस्तीफा दें : पायलट


sushma-wasundhara-should-resign-sachin-pilot
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। सचिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम कांग्रेस पार्टी की ओर से राजस्थान की मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री से कानूनी, मूल्यों एवं नैतिकता आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हैं।" कांग्रेस, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने के आरोप में सुषमा और वसुंधरा के इस्तीफे की मांग कर रही है।


पायलट ने कहा, "हमारा मानना है कि वसुंधरा का इतने समय बाद बचाव करना अस्वीकार्य है, इसी तरह हमारा यह भी मानना है कि भारत सरकार के मंत्री न तो किसी जांच एजेंसी के अध्यक्ष होते हैं और न ही न्यायालय में न्यायाधीश।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, उससे पहले मंत्रियों द्वारा कानून के उल्लंघन के ऐसे गंभीर आरोपों में घिरे व्यक्तियों को क्लीन चिट दिया जाना आश्चर्यजनक है।" 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार वसुंधरा से जुड़े दस्तावेजों के सत्यता की जांच घंटे भर में कर सकती है। पायलट ने कहा कि "इस्तीफा देने से जांच निष्पक्ष तरीके से हो सकेगी।" पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा के इस्तीफे और मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस बुधवार को जयपुर की सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "ललित मोदी की कथित तौर पर मदद करने के आरोप में सुषमा और वसुंधरा दोनों के इस्तीफे की मांग की गई है।"



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को वसुंधरा का समर्थन किया था और उन पर लगे मोदी की मदद करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "वह कानूनी, तार्किक और नैतिक आधार पर पूरी तरह सही हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: