- वार्ता के बाद परीक्षाफल प्रकाशन पर लगी रोक, जाँच की कारवाई होने के बाद परीक्षाफल होगा प्रकाशित ।
पटना:- आज ऑल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन पीयू इकाई द्वारा पटना साइंस कॉलेज से जुलूस निकाल कर अशोक राजपथ होते हुए पीयू मुख्यालय पर चिलचिलाती धुप में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। ज्ञात हों की 23 जून 2015 को हुए एल एल.बी की प्रवेश परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है। छात्रों ने परीक्षा कक्ष में शुरूआती दौर में ही मोबाइल से बात कर के एवम् अधिकांस छात्रों ने What's app का उपयोग कर प्रश्नो का हल किये।
कई छात्रों के पास प्रश्न पत्रों का उत्तर परीक्षा के आधे घंटे बाद उपलब्ध हो गया। पीयू मुख्यालय पर कड़ी धुप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को घंटो इंतजार करने के बाद विवि कुलानुशासक डॉ.संजय कुमार ने छात्रों से वार्ता की।
वार्ता में उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय किसी भी सूरत में परीक्षा को रद्द करने के पक्ष में नही हैं। इसके बाद पुनः छात्रों ने विवि गेट पर प्रदर्शन कर नारे लगाने लगे,पीयू कुलपति वापस जाओ,एल एल.बी प्रवेश परीक्षा रद्द करना होगा,कदाचारमुक्त परीक्षा की गारन्टी करनी होगी, विवि प्रशासन एवम् शिक्षा माफिया गठजोड़ मुर्दाबाद आदि के नारे लगाने लगे साथ हीं उग्र छात्रों ने विवि कॉउंटर को भी बंद कराया। तब पुनः कुलानुशासक छात्रों से वार्ता में भाग लिए एवम् छात्रों के माँग करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया की फ़िलहाल परीक्षाफल प्रकाशित नहीं होगी। जाँच कमिटी बनाकर इस मामले की निष्पक्ष जाँच होगी एवम् जाँच कमिटी में एआईएसएफ़ के सदस्यों को भी प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जायेगा। इसके बाद छात्र शांत हुए। संगठन के पीयू अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा की बार-बार परीक्षाओं में प्रश्न पत्र का लिक होना विवि प्रशासन की संलिप्तता को प्रदर्शित करता है। एल एल.बी परीक्षा में धांधली होना छात्रों के लोकतान्त्रिक हितों पर हमला है,जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। संगठन के राज्य उपाध्यक्ष निखिल झा ने कहा की विवि में शिक्षक -छात्र और कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं यह विवि प्रशासन के संवेदनहीनता की देन है ।पीयू कुलपति के पीए पर हमले की हम घोर निंदा करते हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पटना जिला अध्यक्ष महेश कुमार,जिला सचिव रूपेश कुमार,महानगर सचिव सुशिल उमराज,पीयू सचिव प्रभात कुमार,लॉ कॉलेज सचिव अमित कुमार,राजेश कुमार,रिशु कुमारी,रंजीत पंडित,राहुल कुमार,पियूष कुमार,जन्मय जय ,शैलेश मिश्रा,बिरजू भारती,विजय कुमार विमल आदि सैकड़ों छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें