भाजपा का योग 'राजनीति का योग' है : लालू प्रसाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

भाजपा का योग 'राजनीति का योग' है : लालू प्रसाद


bjp-political-yoga-said-lalu-prasad
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को योग दिवस कार्यक्रम को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह योग-शरीर स्वस्थ बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति का योग है। लालू ने सोशल साइट फेसबुक पर लिखा, "भाजपा के अधिकांश राष्ट्रीय नेताओं, केन्द्रीय नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को वर्जिस (कसरत) करने की सख्त जरूरत है। भाजपा के अधिकांश नेताओं की चर्बी अधिक बढ़ गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर ये लोग योग के इतने हिमायती रहते तो इनकी तोंद इतनी नहीं फूलती। रोज योग करने वाले लोग अलग ही दिखते हैं। एक दिन के लिए ये ढकोसला क्यों?"  उन्होंने कहा कि वे योग के विरोधी नहीं हैं, परंतु बेवकूफ बनाने और पाखंड के विरोधी हैं। 

लालू ने कहा, "मजदूरों को योग की क्या जरूरत है, जो दिन भर शारीरिक श्रम करते हैं। किसान को योग करने की फुर्सत कहां है, वह तो दिनभर खेत-खलिहान में पसीना बहाता है।" लालू ने लिखा है कि अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे अनेकों दिवस मनाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: