पटना में अमित शाह ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया, खुद नहीं किया योग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

पटना में अमित शाह ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया, खुद नहीं किया योग


amit-shah-inaugrate-yoga-in-patna
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ तो किया परंतु योग नहीं किया। यद्यपि योग दिवस के मौके पर स्टेडियम में मौजूद करीब 20 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शाह ने स्टेडियम में दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले प्रणवगमन और प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाह हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान योग गुरुओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे, लेकिन कोई भी योगासन नहीं किया। 

शाह ने कार्यक्रम में कहा, "योग से भारतीय संस्कृति का दुनिया में मान बढ़ा है। योग पूरी दुनिया को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कारक बन गया है।" शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय संस्कृति की धरोहर योग को संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता दिलाने के लिए बधाई दी और आशा जताई कि आज जहां पूरी दुनिया में संघर्ष हो रहा है, वहीं योग 'वसुधव कुटुंबकम' की उक्ति को चरितार्थ करेगा।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय, सी़ पी़ ठाकुर सहित कई नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: