योग के लिए साथ हुए मोदी, केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

योग के लिए साथ हुए मोदी, केजरीवाल


kejriwal-join-modi-for-yoga
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हजारों लोगों के साथ योग शिविर में हिस्सा लिया। केजरीवाल ने कहा कि योग करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा, "योग अच्छी चीज है। हर किसी को योग करना चाहिए।"

केजरीवाल ने फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद विपासना ध्यान शिविर में समय बिताया था। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद भी उन्होंने बेंगलुरू में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का लाभ लिया था, जिसमें योग भी शामिल है।

उपराज्यपाल नजीब जंग एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी राजपथ पर आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को देशभर में अलग-अलग जिलों, शहरों और कस्बों सहित विश्वभर के 192 देशों में योग शिविर और योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: