पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से नजदीकियों के चलते विवादों में फंसी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मसले पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, प्रधानमंत्री राजधर्म निभाएं, न कि राजेधर्म.
मालूम हो इस मामले में कांग्रेस वसुंधरा के इस्तीफे की मांग कर रही है. वहीं भाजपा नेतृत्व अपनी मुख्यमंत्री के साथ खड़ा नजर आ रहा है. अजयकुमार ने कहा, भाजपा राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही है. ललित मोदी के समर्थन कर काले धन को बढ़ावा दिया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें