नीतीश कुमार हिटलर, लालू यादव तानाशाह: पप्पू यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2015

नीतीश कुमार हिटलर, लालू यादव तानाशाह: पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने शि‍कायत की है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. पप्पू यादव की इस शिकायत के बाद उनके घर और पार्टी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को 'हिटलर' करार दिया है. पप्पू यादव शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. उन्होंने कहा कि अपराधियों की मदद से उनकी हत्या कराई जा सकती है. खास बात यह है कि बाढ़ में पुटूश यादव की हत्या और जेडीयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने बाढ़ में रैली करने की बात कही थी. लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी.

पटना पहुंचकर पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'हिटलर' और लालू यादव को 'तानाशाह' कहा. हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने मधेपुरा से आरजेडी सांसद राजेश रंजन उर्फ सांसद पप्पू यादव को पार्टी से निकाल दिया. पप्पू यादव ने कई बार आशंका जताई है कि लालू यादव उन्हें जान से मरवा सकते हैं.

पप्पू यादव 27 जून को बाढ़ में रैली करना चाहते थे. यहां चार लड़कों का अपहरण किया गया था, जिसमें एक पुटूश यादव की हत्या कर दी गई. जेडीयू विधायक अनंत सिंह का इस घटना में नाम जुड़ा, तो पूरा मामला जातीय बन गया. यही वजह है कि यादवों को गोलबंद करने के लिए वो यहां रैली करना चाहते थे. हालांकि उनका कहना है कि मामला शांत होने पर वो वहां जरूर जाएंगे.



कोई टिप्पणी नहीं: