चांडी ने योग दिवस पर लगाया साप्ताहिक जनता दरबार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

चांडी ने योग दिवस पर लगाया साप्ताहिक जनता दरबार


oman-chandi-janta-darbar-on-yoga-day
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग नहीं किया। इसके बजाए उन्होंने अपने नियमित जनता दरबार का आयोजन किया। चांडी के पैतृक घर के बाहर तड़के लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए। ये लोग उन्हें योग करने के बजाए अपनी शिकायतों और अनुरोधों से अवगत कराना चाहते थे। चांडी पिछले कई दशकों से रविवार सुबह जनता दरबार का आयोजन करते हैं।

सुबह लगभग 6.30 बजे चांडी बिना किसी सुरक्षा के अपने घर पहुंचे। जल्द ही उनके आसपास लोग अपने आवेदनों और दस्तावेजों के साथ जुटना शुरू हो गए। जब चांडी से पूछा गया कि क्या वह योग नहीं करेंगे तो उनके एक सहायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करने से उन्हें योग करने से अधिक ऊर्जा मिलती है। सहायक ने कहा, "यह उनकी शक्ति है और उन्हें ऐसा करने से योग से अधिक ऊर्जा मिलती है। वह लोगों की परेशानियां सुनकर उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: