चीन ने लखवी को लेकर पाक पर कार्रवाई का विरोध किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

चीन ने लखवी को लेकर पाक पर कार्रवाई का विरोध किया

चीन ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी की रिहाई को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले भारत के कदम को रोक दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधों से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की समिति ने भारत के आग्रह पर बैठक की, जिसमें मुंबई हमले के मामले में लखवी की रिहाई को लेकर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा जाना था। लेकिन, चीन के प्रतिनिधियों ने यह कहते हुए इस कदम को रोक दिया कि भारत ने पर्याप्त सूचना नहीं दी है। 

समिति के मौजूदा प्रमुख जिम मैकले को लिखे पत्र में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने पिछले महीने कहा था कि लखवी को पाकिस्तानी अदालत द्वारा रिहा रावलपिंडी की जेल से रिहा किया जाना आतंकवादी संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन है। इस पत्र में कहा गया था कि प्रतिबंध संबंधी कदम अल-कायदा और लश्कर-ए-तैयबा सहित आतंकवादी संगठनों के सदस्यों और उससे जुड़ीं इकाइयों पर लागू होता है। 

समिति में संयुक्त राष्ट्र के पांचों स्थायी देश और 10 अस्थायी देश होते हैं। लखवी की रिहाई को लेकर अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी में चिंता जताई गई थी और उसकी फिर से गिरफ्तारी की मांग की गई थी। मुंबई हमले को लेकर लखवी और छह अन्य लोगों को पाकिस्तानी में अभियुक्त बनाया गया।  नवंबर, 2008 में मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान की एक अदालत ने इस साल 9 अप्रैल को लखवी को रिहा किया था। इस पर भारत ने कहा कि लखवी की रिहाई से पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद पर बार-बार दिए गए आश्वासनों की अहमियत का क्षरण हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: