सीपी ठाकुर का मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का दावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

सीपी ठाकुर का मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का दावा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने तेज हो गई है. बीजेपी के खि‍लाफ आरजेडी-जेडीयू की मोर्चाबंदी जारी है, वहीं बीजेपी प्रदेश में नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने की नीति अपना रही है. लेकिन इन सब के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं. सोमवार को बिहार में चुनाव और बीजेपी की चुनावी रणनीति पर बात करते हुए सीपी ठाकुर ने कहा, 'अगर पार्टी चाहे तो मैं अपने बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूं. मैं सीएम पद की रेस में हूं.'

वरिष्ठ बीजेपी नेता ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा खुद को सीएम उम्मीदवार बताए जाने को लेकर कटु आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृ‍त्व और उनके ही नाम पर लड़ेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार का नाम चुनाव से पहले ही किया जाना चाहिए.

 सीपी ठाकुर का बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों चुनाव में नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी के फॉर्मूले पर सुशील मोदी ने परोक्ष रूप से आपत्ति‍ जताई थी. सुशील मोदी ने ऐसे किसी फॉर्मूले का खंड करते हुए मोदी बनाम नीतीश के प्रचार को भ्रामक बताया था. बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने कहा था कि बीजेपी बिहार में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे चुनाव लड़ेगी. लेकिन उसी दिन शाम ढलते-ढलते सुशील मोदी ने कुमार के बयान का खंडन कर दिया था. सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा, लेकिन सीएम कौन होगा या चुनाव में किसका चेहरा सामने होगा इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

कोई टिप्पणी नहीं: