अमेरिका के ब्लैक चर्च में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

अमेरिका के ब्लैक चर्च में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में ऐतिहासिक ब्लैक चर्च के अंदर अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम नौ व्यक्ति मारे गए. इस राज्य की गवर्नर भारतीय-अमेरिकी निकी हेली हैं.चर्च के अंदर आठ लोग मारे गए जबकि एक को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया. पुलिस एक संदिग्ध की तलाश कर रही है.


चार्ल्सटन के मेयर जोए रिले ने बताया, ‘‘हम अभी भी सूचना जुटा रहे हैं इसलिए इस संबंध में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते.’’ उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि इस ऐतिहासिक चर्च में हुई यह एक बेहद दर्दनाक त्रासदी है जिसके बारे में कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं. एक व्यक्ति ने वहां प्रार्थना करने आए लोगों की जान ली.’’

स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे चर्च में गोलीबारी हुई और उस समय वहां एक बैठक हो रही थी. साउथ कैरोलिना की गवर्नर हेली ने कहा कि उनका परिवार पीड़ितों और इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा है. राज्य के इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है.

हेली ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘हमें अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है. हम यह कभी नहीं समझ पाएंगे कि हमारे पूजा स्थल में किसी के प्रवेश करने और लोगों की जान लेने के पीछे क्या मंशा रही होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कृपया पीड़ितों के परिवारों और अन्य परिवारों को हमारे प्यार और प्रार्थना के जरिए इस गम से उबारने में हमारी मदद करें.’’

पुलिस ने कहा कि वह करीब 20 वर्षीय एक दुबले पतले श्वेत पुरूष की तलाश कर रही है जिसने दाढ़ी नहीं रखी है. पीड़ितों के बारे में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है. बाद में पुलिस अधिकारियों को एक व्यक्ति को ले जाते देखा गया, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या वही संदिग्ध बंदूकधारी था . इलाके के उपर हेलिकॉप्टरों को मंडराते हुए भी देखा गया. 19 वीं सदी का इमैनुएल अफ्रीकन मेथॉडिस्ट एपिस्कोपल चर्च अमेरिका के सबसे प्राचीन गिरजाघरों में से एक है. चर्च के संस्थापकों में से एक डेनमार्क वेसी 1822 के असफल दासता विद्रोह के एक नेता थे

कोई टिप्पणी नहीं: