वरिष्ठ पत्रकार अरुण चाको का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

वरिष्ठ पत्रकार अरुण चाको का निधन


senior-journalist-arun-chako-passes-away
वरिष्ठ पत्रकार अरुण चाको का मंगलवार सुबह यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर रिपोर्टिंग की और प्रमुख भारतीय मीडिया संस्थानों में शीर्ष पदों की जिम्मेदारी संभाली। 66 वर्षीय अरुण अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। नैनीताल के शेरबुड कॉलेज और राजधानी के सैंट स्टीफंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले चाको जल्द ही अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य संवाददाता बन गए। 

इसके बाद उन्होंने एक और वरिष्ठ पत्रकार सईद नकवी की वर्ल्ड रिपोर्ट न्यूज सिंडिकेट स्थापित करने में सहायता की। वर्ल्ड रिपोर्ट न्यूज सिंडिकेट भारत का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर पूरी दुनिया की खबरें मिलती थीं, वह भी उस दौर में जब संचार एक कठिन प्रक्रिया थी। चाको ने प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक और आईएएनएस में अध्यक्ष (विशेष परियोजना) के रूप में भी काम किया।  उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: