भारतीय ग्रामीण पत्रकार संध ने पत्रकारों पर जुल्म के विरोध पर निकाला शंाति मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संध ने पत्रकारों पर जुल्म के विरोध पर निकाला शंाति मार्च

journalist-flag-march-lucknow
कानपुर। उ0प्र0 में पत्रकारों के ऊपर हो रहे जुल्म, अत्याचार व हत्या को लेकर भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की कानपुर इकाई ने शांति मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया,  यह शांति मार्च नगर के मोंतीझील से चलकर स्वरूपनगर मेन रोड होते हुये वापस शिवाजी गेट पर समाप्त हुआ।

पत्रकार संघ ने उ0प्र0 में पत्रकारों की सुरक्षा के लिये विशेष सेल गठित करने ,पत्रकार जगेंद्र के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी व उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी ,कानपुर ,बस्ती,जालौन ,पीलीभीत, महोबा और सीतापुर में उत्पीडन का शिकार हुये है।  पत्रकारो को सरकारी सुरक्षा, जगेंद्र के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता व पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा के लिये सरकार द्वारा कम से कम 10 लाख के बीमें की मांग भी रखी गई।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह चंदेल ने बताया कि मुख्यमत्र्ाी को ज्ञापन  भेजा गया था,
 इस दौरान भारतीय ग्रामीण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह चंदेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्या,वरि0 पत्रकार सतींद्र बाजपेई (चच्चू), राष्ट्रीय संगठन मंत्री डी0के0 सिंह,प्रदेश महामंत्री सूर्य नारायण,प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह पवार,प्रदेश सचिव के0के0 साहू,जिला अध्यक्ष नितिन कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी किशोर मोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, सुनील कुमार,अजय पत्रकार,अजय त्रिपाठी,राजीव गुप्ता,कुशाल सिंह यादव,राजेश जी,नवनीत यादव,चंदन जयसवाल,अतुल दीक्षित अतुल ओमर आदि पत्रकार उपस्थित थे।शंाति मार्च मे प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रानिक मीडिया,न्यूज पोर्टल इत्यादि के पत्रकार और छायाकार भारी संख्या मे शामिल थे। मार्च के बाद एक सभा का आयोजन किया गया

कोई टिप्पणी नहीं: