मेसी ने अर्जेटीना के लिए खेले 100 मैच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2015

मेसी ने अर्जेटीना के लिए खेले 100 मैच


messi-plaed-100-matches-for-argentina
अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान लियोनेस मेसी ने शनिवार को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में अपने देश के लिए 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। अर्जेटीना ने जमैका के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल मे स्थान पक्का किया। मेसी अभी 28 साल के भी नहीं हुए हैं। वह अपने देश के लिए मैचों का सैकड़ा लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। जेवियर जानेती ने अर्जेटीना के लिए सबसे अधिक 144 मैच खेले हैं। इसके अलावा जेवियर मास्केरानो ने अपने देश के लिए 113 मैच खेले हैं।

अब मेसी के सामने अपने देश के लिए सबसे अधिक मैच खेलने के जानेती और मास्केरानो के रिकार्ड को ध्वस्त करने का लक्ष्य होगा। अर्जेंटीना के लिए कोलो सिमोन (104) और रोबटरे आयाला (114) ने 100 से अधिक मैच खेले हैं। मेसी तीसरी बार अपने देश के लिए कोपा अमेरिका में खेल रहे हैं और वह अब तक तीन बार विश्व कप भी खेल चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: