कलेक्टर ने विश्व योग दिवस तैयारियों का लिया जायजा, आमजनता विश्व योग दिवस में निभाए भागीदारी-कलेक्टर
पन्ना 18 जून 15/जिलेभर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रातः 6.30 बजे से प्रातः 7.35 बजे तक कार्यक्रम आयोजित की जाए रहे हैं। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय में नजरबाग स्टेडियम में सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, ग्रामोद्योग, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने अधिकारियों के साथ विश्व योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी इस समारोह में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। समारोह स्थल की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अनुसार आवश्यक प्रबंध करें। कलेक्टर ने कहा कि योगाभ्यास में शामिल होने के लिए जिला तथा खण्ड स्तर पर प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि तथा आमजन अपनी भागीदारी निभाएं। योग दिवस के कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधि सभी अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न वर्गो तथा समुदायों के सदस्य, खिलाडी, पत्रकार, पुलिस जवान तथा केन्द्रीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि योग दिवस के पूर्व 20 जून को प्रातः 6 बजे से अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें भी सभी लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया, एडीएम अनिल खरे, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें