विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जून)

स्कूल चले हम अभियान, प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ

vidisha news
स्कूल चले हम अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में एक साथ प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वही उन्हें पाठ््यपुस्तके, गणवेश का भी वितरण किया गया।  ग्राम सोंठिया के विद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, सरपंच श्रीमती मीना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा और समाजसेवी श्रीमती सुमन शांडिल्य ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका कार्यक्रम मेंे स्वागत किया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें प्रदाय की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दांगी ने कहा कि बच्चों को पढाई के लिए हम सब मिलकर प्रेरित करें। शिक्षा विभाग के साथ-साथ परिवारजनों की महती भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने प्रदेश में शिक्षा के विस्तारीकरण के लिए अनेक निर्णय लिए है। अब शिक्षा पूर्ण निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तके, गणवेश, साइकिले और मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रवृत्ति के संबंध में भी उदारीकरण निर्णय लिए गए है। जिसके अनुसार अब कक्षा पहली से संबंधित वर्गो के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय की जाएगी। विद्यायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने कहा कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष सार्वधिक हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल खोले गए है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढाई करें और शिक्षा के क्षेत्र में गांव के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्ति के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। विधायक श्री दांगी ने गुरूजनों से आग्रह किया कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका अदा करें। विधायक श्री दांगी ने मांग पत्र के संबंध में कहा कि विधालय को आदर्श बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों एवं अन्य सामग्री और बिजली आपूर्ति के लिए इन्वर्टर मुहैया कराए जाने के लिए जितनी भी राशि की जरूरत पडेगी वह विधायकनिधि से देने की उन्होंने घोषणा की। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ी प्रदेश, राष्ट्र के विकास की धरोहर है वह पूर्ण शिक्षित हो इसके लिए हम सबकों अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करना जरूरी बताया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अध्यापन के क्षेत्र में बच्चे पिछडे ना इसके लिए वे नवीन तकनीकियों का सहारा लेकर पढ़ाई को सहज और ज्ञानवान बनाए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि शिक्षारूपी ज्ञान से अपने बच्चों के साथ-साथ पड़ोस के बच्चों को वंचित ना होने दें। इसी प्रकार उन्होंने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि घर के काम छोड़कर पहले स्कूल आना जरूरी है और वे इस बात को गांठ बांध कर अपने जीवन में उतारें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच0एन0नेमा ने कहा कि छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का स्कूलों मेें दाखिला हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। बच्चों के अभिभावकों को इस बात से भी अवगत कराया जा रहा है कि वे सरकार द्वार उनके बच्चों की शिक्षा हेतु तमाम प्रबंध निःशुल्क किए गए है अतः वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से हर रोज स्कूल भेजे। कार्यक्रम के दौरान विधालय में कक्षा एक के 14 और कक्षा छह के 20 नवप्रवेशीय विधार्थियों का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया और कक्षा छह के विद्यार्थियांेें को निःशुल्क  पाठ्यपुस्तके प्रदाय की गई। समाजसेवी श्रीमती शांडिल्य ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम के जिन बच्चों को गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के विषयों पर कोंचिग की आवश्यकता होगी तो उनके द्वारा संबंधित विद्यार्थियों को निःशुल्क मुहैया कराई जाएगी। 

अंग्रेजी भाषा में पढे़गे
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा एक में दाखिला लेने वाले सभी बच्चों को कान्वेन्ट स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी भाषा अध्यापन कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर उक्त कार्य जिले के पांच स्कूलों में किया जाएगा जिसमें दो ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्र के विद्यालय चिन्हित किए गए है जिसमें ग्राम सोंठिया का विद्यालय भी शामिल हैै। 

विद्यार्थियों के साथ सहभोज
जिला पंचायत अध्यक्ष, विदिशा विधायक, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियांे ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया। 

शिविर से अनेक लाभांवित हुए

विदिशा नगरपालिका के वार्डो मंे प्रत्येक सप्ताह एक स्वास्थ्य एवं समस्या निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी के तहत आज लुहांगीपुरा में स्थित शासकीय प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास में ततसंबंधी शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का निरीक्षण एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना और निदान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। शिविर मंे स्वास्थ्य विभाग की डाॅ राजश्री पांडे एवं उनकी टीम द्वारा 630 मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाईयां मुहैया कराई गई। इसके अलावा शिविर में शौचालय बनवाने के 60, राशन कार्ड जारी करने के 180, विभिन्न प्रकार की पेंशनो के नौ और स्ट्रीट लाइट सुधरवाने के 24 तथा कामकाजी महिलाओं के 21 आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर संबंधित विभागों को समय सीमा मंे कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर 120 आवेदन निराकृत

कलेक्टर श्री एमबी ओझा कोे आज जन सुनवाई कार्यक्रम में 171 आवेदको ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें से उनके द्वारा 120 आवेदनांे का मौके पर निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री ओझा ने संबंधित विभागोें के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुई जन सुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, नोड्ल अधिकारी श्री राजीवनदंन श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री रविशंकर राय समेत विभिन्न विभागोें के अधिकारी मौजूद थे।

कृषि महोत्सव का समापन

प्रदेशव्यापी कृषि महोत्सव का आयोजन जिले में 25 मई से 15 जून तक हर्षोल्लास से किया गया। उक्त अवधि में किसानों को गांव में ही कृषि तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया गया। वही उनकी शंकाओं का समाधान संगोष्ठियों के माध्यम से किया गया। नटेरन में कृषि महोत्सव के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने किसानों से आग्रह किया कि कृषि महोत्सव के दौरान जो महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है उसका उपयोग कृषि आदान में अवश्य करेें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री बीएल पाठक ने कृषि महोत्सव आयोजन के समापन की रूपरेखा को रेखांकित किया। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य श्री गोपाल जाटव और श्री अनवर खाॅन के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी और कृषकगण मौजूद थे। 

ट्री गार्ड के लिए हर संभव सहयोग करेंगे

जिला मुख्यालय पर 21 जून से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्य में आमजनों की सहभागिता हो और उनके द्वारा पौधो की रक्षा के दायित्व का भी निर्वहन किया जाए इसके लिए अधिकारियों द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किए जा रहे है। कलेक्टर श्री एमबी ओझा के मार्गदर्शन पर विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने आज ईदगाह चैराहा के समीप रहवासी और दुकानदारों से सम्पर्क किया और उन्हें पौधरोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम की अपील पर आमजनों ने पौधो की रक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री गार्ड के लिए एक हजार चार सौ रूपए जनसहयोग से संग्रह किए गए। एसडीएम ने बताया कि विदिशा नगर के प्रमुख मार्गो के किनारे हर रोज 200-200 पौधे रोपित किए जाएंगे। आज ईदगाह चैराहे के दोनो तरफ पौधे लगाने के लिए गडढो का खनन भी किया गया।

आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक आज

विदिशा विकासखण्ड के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के संबंध में की जाने वाली पूर्व तैयारियांे के परिपेक्ष्य में बुधवार 17 जून को एसडीएम श्री आरपी अहिरवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक विदिशा जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। संबंधितों को आवश्यक जानकारियों सहित बैठक में उपस्थित होने की सूचना एसडीएम कार्यालय से दी गई है।

एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

अन्त्यावसायी की स्वरोजगारमूलक योजना के अंतर्गत ग्राम किरमची रूसल्ली के हितग्राही श्री दीपक अहिरवार को कांक्रीट मशीन (मिक्सर) बैंक के माध्यम से फायनंेस किया गया था किन्तु हितग्राही को मात्र पचास हजार रूपए प्रदाय किए गए थे। मुख्यमंत्री श्यामला हिल्स पर विगत दिनों आयोजित युवा उद्यमी पंचायत में हितग्राही श्री दीपक अहिरवार को भी शामिल करने के उद्धेश्य से अन्त्यावसायी विभाग के अधिकारियों ने सम्पर्क किया। तब स्थिति से अवगत होने के उपरांत विभागीय अधिकारी द्वारा अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में समुचित जानकारी लाई गई। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने हितग्राही दीपक से अपने चेम्बर में चर्चा की इसके पश्चात् प्रकरण की जांच कराने के उपरांत जो स्थिति स्पष्ट परलिक्षित हुई है तदानुसार उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के मैनेजर श्री वीरेश कुमार के द्वारा हितग्राही को धोखे में रखकर आठ लाख सात हजार पांच सौ रूपए लोन के रूप में प्रदाय किए गए है। इससे पहले बैंक मैनेजर ने हितग्राही को बैंक में बुलाकर विभिन्न पत्रकों में दस्तखत कराए और लोन राशि हितग्राही के द्वारा जमा करा दी गई है के आश्य का प्रमाण पत्र हितग्राही को सौंप दिया जिसमें मार्जिन मनी दो लाख रूपए का चेक अन्त्यावासायी कार्यालय को भी प्रेषित किया गया है। प्रथम दृष्टया में बैंक मैनेजर के द्वारा हितग्राही की राशि मंे गबन करने का अंदेशा नजर आने पर संबंधित बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

बाल सुरक्षा अभियान का शुभांरभ

vidisha news
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला चिकित्सालय में आज बाल सुरक्षा अभियान का शुभांरभ किया। उन्होंने बच्चों को विटामिन-ए का सिरप पिलाकर अभियान की शुरूआत की। सिविल सर्जन सह अधीक्षक डाॅ मंजू जैन ने बताया कि जिले में बाल सुरक्षा अभियान का क्रियान्वयन 16 जुलाई तक किया जाएगा। उक्त अवधि में बच्चों को विटामिन-एक का सिरप और आयरन का सिरप दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: