मुख्यमंत्री श्री चैहान गुरूवार को रूबरू होंगे आमजनों से व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान दो जुलाई गुरूवार को विदिशा आएंगे और पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आमजनों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को ध्यानगत रखते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं का आज कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जायजा लिया। कृषि उपज मंडी प्रागंण में इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री संदीप सिंह डोंगर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी प्रागंण में की जाने वाली व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं अन्य के द्वारा जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल भी लगाए जाएंगे ताकि आमजनों की समस्याओं से अवगत होकर उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाना संभव हो सकें। मंडी प्रागंण में स्थित टीन शेडो में विभागीय स्टाॅल लगाए जाएंगे इसके अलावा आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य उपचार केम्प का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान के दो जुलाई के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि आमजनों की मूलभूत, व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से कृषि उपज मंडी के प्रागंण में अवगत होंगे और निराकरण के संबंध मंे आवश्यक कार्यवाही विभागों के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री चैहान विदिशा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदोपरांत वार्डो का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री ओझा ने मुख्यमंत्री जी के प्रवास को ध्यानगत रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों के परिपेक्ष्य में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोम आकार में पंडाल लगाया जाएगा जो वाटर प्रूफ हो। इसी प्रकार कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजनों की सुविधाओं के परिपेक्ष्य में उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें