रजोनिवृत्ति से महिलाओं में दिल की बीमारियों बढ़ने का खतरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

रजोनिवृत्ति से महिलाओं में दिल की बीमारियों बढ़ने का खतरा


after-menopause-women-can-have-heart-problame
महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद उनके दिल के आसपास वसा अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है, जो दिल संबंधी बीमारी का बड़ा कारक है। एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ग्रैजुएट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के सहायक प्रोसफेसर एवं इस रिपोर्ट के मुक्य शोध लेखक समर एल खोडरी ने कहा, "हृदय संबंधी बीमारियां महिलाओं में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है और यह खतरा 50 साल की उम्र के बाद बहुत बढ़ जाता है। यह वह औसत उम्र है, जब महिलाएं रजोनिवृत्ति के दौर से गुजर रही होती हैं।"

यह शोध द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मैटाबोलिज्म के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित हुआ है। रजोनिवृत्ति के दौरान और बाद में महिलाओं में वजन का बढ़ना रजोनिवृत्ति की तुलना में उम्र के बढ़ने से जुड़ा है। एक नए शोध में एल खोडरी और उसके दल ने अमेरिका में 456 महिलाओं के रक्त के नमूने और दिल के सीटी स्कैन के नैदानिक आंकड़ों की जांच की।

इससे पता चला कि सेक्स हार्मोन एस्ट्राडियोल रजोनिवृत्ति के समय घट जाता है, जिसेस दिल के आसपास अत्यधिक मात्रा में वसा जमा हो जाता है।  इस शोध में शामिल दल ने उम्र के प्रभावों, जाति, मोटापा, शारीरिक गतिविधियां, धूम्रपान, शराब का सेवन, दवा के उपयोग और क्रोनिक बीमारियों की भी जांच की। 

कोई टिप्पणी नहीं: