लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित


parliament-adjourned-for-whole-day
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के संबंधों और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण शुक्रवार को भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी। हंगामे को देखते हुए सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसकी कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। अब लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होगी।

लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को जैसे ही शुरू हुई, सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि विपक्षी दलों ने ललित प्रकरण और व्यापमं घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने हालांकि इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की कोशिश की। इस पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सदस्य अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और वीरप्पा मोइली ने ललित प्रकरण पर स्थगन प्रस्ताव दिया था, जबकि व्यापमं पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने स्थगन प्रस्ताव दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: