पैथ के आक्रोश मार्च से थमा डाक बंगला चैराहा, छात्रों के जज़्बे के सामने फीका पड़ा चिलचिलाती धूप का प्रहार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जुलाई 2015

पैथ के आक्रोश मार्च से थमा डाक बंगला चैराहा, छात्रों के जज़्बे के सामने फीका पड़ा चिलचिलाती धूप का प्रहार।

  • आक्रोशित छात्रों ने किया रूम रेंट कन्ट्रोल एक्ट एवं गल्र्स हाॅस्टल की नारकीय स्थिति दूर करने की माँग।
  • माँगें पूरी नहीं हुई तो, होगी 5 अगस्त को राजभवन का घेराव।

aisf logo
पटना, 04.07.2015। आॅल इंडिया स्टुडेन्ट्स फेडरेशन पटना महानगर इकाई द्वारा आयोजित आक्रोश मार्च पटना सायंस काॅलेज कैम्पस से अशोक राजपथ एवं गांधी मैदान होते हुए डाकबंगला चैराहा पहुंचा। छात्रों ने पूरी तरह से डाक बंग्ला चैराहा को अपने कब्जे में ले लिया। लगभग 1 घंटे तक यातायात अस्त-व्यस्त रहा। छात्रों के जज्बे के सामने चिलचिलाती धूप का प्रहार फीका पड़ गया। पुलिस प्रशासन से छात्रों की नोंक-झोंक हुई। आक्रोशित छात्र रूम रेंट कन्ट्रोल एक्ट एवं गल्र्स हाॅस्टलों की नारकीय स्थिति में सुधार की मांग कर रहे थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
बाद में आक्रोश मार्च सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि सरकार छात्र युवाओं की अनदेखी कर रही है। छात्र इन बहुरूपिये के बहकावे न आएं जो सिर्फ छात्र समुदाय को इस्तेमाल करना जानते हैं। सभा को संबोधित करते हुए पटना महानगर के सचिव सुशील उमाराज ने कहा कि नीतीश सरकार अविलंब छात्रों की जायज मांगों को पूरी करे। बिहार के छात्र देश दुनिया का इतिहास बदलने का काम किया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 5 अगस्त को राजभवन का घेराव कर बिहार एवं केन्द्र सरकार को भी सबक सिखाने का काम करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता शैलेश मिश्रा ने कहा कि पटना में पूरे बिहार से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं अविलंब हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम पूरे पटना के छात्र को एकजुट कर बिहार विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करूँगा।
सभा को संबोधित करते हुए पटना जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि छात्रनेता से कैरियर शुरू करने वाले हमारे मुख्यमंत्री को छात्र समुदाय की कोई चिन्ता नहीं है। वे छात्र-छात्राओं पर हो रहे अत्याचार पर क्यों खामोश हैं इस पर अपनी नीति स्पष्ट करें।
आक्रोश मार्च में मुख्य रूप पटना लाॅ काॅलेज सचिव अमित कुमार सिंह, संदीप गुप्ता, बिरजू भारती, सूरज कुमार, बाबुन कुमार, नवल जी, पंकज कुमार, राकेश प्रसाद, राजीव रंजन, अभिषेक कुमार, लोकेश यादव, धीरज नायर, राहुल कुमार, मुकेश, दिवेश, पंकज, राजकपूर, ऋषिकेश, आशीष, रवि, मनीष, संजय, सुधीर, कुंदन, आशुतोष, प्रशांत, रतन, करण, रविशंकर, पिन्टू, आकाश, अरविंद आदि सैकड़ों छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: