विधेयक पारित कराने हैं तो मोदी दागी मंत्रियों को हटाएं : गुलाम नबी आजाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

विधेयक पारित कराने हैं तो मोदी दागी मंत्रियों को हटाएं : गुलाम नबी आजाद


government-wants-to-pass-the-bill-remove-tainted-ministers-congress
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि यदि सरकार चाहती है कि संसद के मानसून सत्र में विधेयक पारित हों, तो उसे चाहिए कि वह घोटाले के आरोपी मंत्रियों के इस्तीफों की घोषणा कर दे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, "आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटाले के आरोपी मंत्रियों के इस्तीफों की घोषणा करेंगे..इससे विधेयक आसानी से पारित हो जाएंगे।"

विपक्षी दल सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं, जिनमें मध्य प्रदेश का व्यापमं घोटाला, इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को लेकर पैदा विवाद और भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है और 13 अगस्त तक चलेगा।

संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है, क्योंकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लेकर पैदा हुए विवादों पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: