आशाग्राम अंतःवासियो की अभिव्यक्ति बना सुदीर्घ सेवा साधना सम्मान - पुलिस अधीक्षक श्री तिलकसिंह
बड़वानी 19 जुलाई / आशादीप सोशल कीड्स फोर्स आशाग्राम बड़वानी द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टीगणो के सम्मान में रविवार की शाम को एक वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्री तिलकसिंह एवं संस्था के पदाधिकारियो द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण कर किया गया । इस अवसर पर कीड्स फोर्स की संयोजक कुमारी संभावी दुबे ने अपनी रचना ‘‘ एक अंतःवासी की अभिव्यक्ति ‘‘ को पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह के माध्यम से आशाग्राम परिवार के मुखिया श्री हीरालाल शर्मा को उनके ‘‘ सुदीर्य सेवा साधना ‘‘ सम्मान के रूप में भेंट करवाया । इस अवसर पर कवि हृदय पुलिस अधीक्षक श्री तिलकसिंह ने भी अपनी कविता के माध्यम से आशाग्राम ट्रस्ट को ‘‘ मानव सेवा माधव सेवा ‘‘ के लिये चारो धाम के समान बताया तथा इस सेवाओ को निरन्तर रखने के लिए युवा पीढ़ी का प्रयासरत होना एक अच्छा संकेत निरूपित किया । इस दौरान उन्होने बाल कवि कुमारी संभावी दुबे की कविता को सराह तथा समाज के लिए इसे प्रेरक बताकर उसे मन की बात की उपमा दी । कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हीरालाल शर्मा ने सीमित संसाधनो के बाद भी ट्रस्ट के रचनात्मक कार्यो की चर्चा की एवं विश्वास व्यक्त किया की युवा पीढ़ी अपने प्रयासो से इस वटरूपि वृक्ष को निरन्तर आगे बढ़ाने का प्रयास इसी प्रकार करती रहेगी । इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री शब्बीर भाई, डाॅ. आरसी चोयल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री हुकुमचन्द्र यादव, सचिव डाॅ. चके्रेश पहाडि़या, श्री गोपाल भावसार, श्री राजू पटेल, सिस्टर सूसो, श्री मनीराम नायड़ू, डाॅ. दीपक शर्मा, डाॅ. शेख, डाॅ. अभय सावनेर, डाॅ. निलेश जैन, डाॅ. रामूलाल गुप्ता, आशाग्राम के जनसम्पर्क अधिकारी श्री सचिन दुबे सहित समस्त आशाग्राम वासी उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें