मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई)

बहु बेटियां दूर न जायें, घर-घर में शौचालय बनायें, निबन्ध, पोस्टर, नारे लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
mandsaur news
मंदसौर 20 जुलाई 15/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आज (20 जुलाई को)े सरस्वती बी.एड. महाविद्यालय मंदसौर में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाडी चलो अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालयस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे निबन्ध लेखन, नारे, स्लोगन, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण अधिकारी ने मुुख्यमंत्री सहायता योजना बाल संरक्षण एवं लाडली लक्ष्मी योजनाओं की जानकारी दी। डाॅ. सिसोदया ने कहा कि हमारे जीवन में साफ-सफाई महत्व ज्यादा होना चाहिये जिससे बिमारियाॅ न हो। बी.एड प्राचार्या श्रीमती निशा महाराणे शारीरिक मानसीक एवं वातावरण की स्वछच्ता के बारे में बताते हुए अपनी कविताओ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री विक्रमसिंह चैहान ने किशोरियो को स्वास्थ व शिक्षा पर चर्चा की। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति नवहाल पर्यवेक्षक ने किया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रियन्का शर्मा प्रथम अनिता पाटिल द्वितीय और रीना शर्मा तृतीय रही । श्लोगन में रीना भाटी,प्रथम विकास सौलंकी द्वितीय किरण सुरोलिया तृतीय पोस्टर में अनुराधा ठाकुर प्रथम और क्विज में प्रयका शर्मा द्वितीय और कवरलाल परिहार तृतीय को पुरस्कत किया गया। आभार प्रदर्शन सुश्री किरण मन्डलोई एवं प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमति शकुन्तला डामोर ने किया। इस अवसर प्रर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित थे। बच्चो ने अपनी जिज्ञासाओं को भी अतिथियों से प्रश्न कर जाना।                          

आंगनवाडी चलो अभियान ंके अन्तर्गत श्रेष्ठ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन

मंदसौर 20 जुलाई 15/ आज (20 जुलाई को) एकीकृत बाल विकास परियोजना मंदसौर शहर अन्तर्गत सेक्टर चार में वार्ड क्र्रं 17 केंन्द्र कं्र 02 जीवागंज पर वार्डस्तरीय आंगनवाडी चलो अभियान अन्तर्गत श्रेष्ठ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में श्रेष्ठ बालक-बालिका प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम स्थान पर वन्दना और यश और द्वितीय स्थान रितिक व प्रियान्श को पुरस्कृत किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा बच्चों की मताओ को बताया गया कि प्रतिमाह बच्चों का वजन करवायंे व बच्चो का समय सीमा में सम्पुर्ण टीकाकरण करवायें। बच्चो के खानपान का पूरा ध्यान रखे। गर्भवती माताएं आयरन की गोली लंे और हमेशा अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव करवाने सम्बधी सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री विक्रम सिंह चैहान सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री किरण मन्डलोई आंगनवाडी कार्यकता किरण सोनी बबीता गोड आंगनवाडी सहायिका मंजु सौलंकी और प्रेमलता यादव पोषण सहयोगिनी छाया कुमावत व पोषण मित्र कमला कुमावत उपस्थित रहै। 

 खुले में शौच से मुक्त होने वाली ग्राम/जनपद/जिला पंचायते होंगी पुरस्कृत
मंदसौर 20 जुलाई 15/ स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 से मध्यप्रदेश में एक अभियान के रूप में संचालित है। जिसके प्रमुख उद्देश्यों में से सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य 2 अक्टूबर 2019 तक सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच की स्थिति से मुक्त कराना है। इस उद्देश्य को पूरा करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में सभी के घरो में शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग हेतु व्यापक परिवर्तन संचार की गतिविधियों की जाकर समुदाय को खुले में शौच न करने हेतु शौचालय निर्माण एवं उपयोग हेतु प्रेरित किया जाकर अपने गा्रम को खुले में शौच मुक्त बनाने हेतु सामुहिक उत्तरदायित्व लेने का भाव निर्मित किया जाता है। इन सम्पूर्ण गतिविधियेां के संचालन, अनुश्रवण तथा प्रबंधन में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं का प्रमुख योगदान है। पंचायती राज संस्थाओं के ं योगदान की सराहना एवं इन्हें और प्रोत्साहन देेने हेतु खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत को 25 हजार रूपये, जनपद पंचायत को 2 लाख रूपये एंव जिला पंचायत को 10 लाख रूपयें पुरस्कृत की राशि प्रदान की जायेंगी। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायतों को उनके पुरस्कार की राशि तीन माह के भीतर जिला पंचायत के प्रमाणीकरण के पश्चात उन ग्राम पंचायतों के खाते में हस्तांतरित कर देगी। जनपद एवं जिला पंचायत के खुले में शौच मुक्त होने का प्रस्ताव प्राप्त होने पर राज्यस्तरीय समिति द्वारा परीक्षण तीन माह के भीतर कराया जायेगा। परीक्षण जनपद/जिला पंचायत के खुले में शौच से मुक्त पाये जाने पर राज्यस्तर पर इन्हें पुरस्कृत किया जाकर उनके खातो में पुरस्कार राशि हस्तांतरित कर दी जायेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: