बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

ईवीएम की मेमोरी मिटाने का कार्य होगा 27 जुलाई को

barwani news
बड़वानी 22 जुलाई / लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले के चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो पर उपयोग की गई ईवीएम की मेमोरी मिटाने का कार्य 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कलेक्टरेट बड़वानी में किया जायेगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवीन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी उपस्थित रह सकते है । उन्होने बताया कि मेमोरी हटाने के पश्चात् मशीनो को वेयर हाउस कक्ष में पुनः सुरक्षित रूप से रख दिया जायेगा । 

आज होगी छात्रवृत्ति की समीक्षा

बड़वानी 22 जुलाई / समेकित छात्रवृत्ति की मेपिंग, स्वीकृति, भुगतान की समीक्षा बैठक आज अर्थात 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सभागृह बड़वानी में आयोजित की गई है । जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसआर अचाले ने इस बैठक में समस्त हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलो के प्राचार्यो, खण्ड शिक्षा अधिकारियो, बीआरसी, प्रोग्रामर, एमआईएस कार्डिनेटर एंव कम्प्यूटर आपरेटरो को समुचित जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है । बैठक के दौरान ई-अटेंडेंस, निःशुल्क गणवेश-पुस्तक-सायकल वितरण, शौचालय निर्माण की भी समीक्षा की जायेगी । 

उत्कृष्ट विद्यालय में नियुक्त हुये स्वच्छता दूत

बड़वानी 22 जुलाई / शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयो के स्वयं सेवको द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत संस्था में स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । संस्था की प्राचार्य श्रीमती मनीषा गौतम से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार यह आयोजन सभी संस्थाओ में 15 से 22 जुलाई तक सम्पन्न किया गया । इस आयोजन के दौरान संस्थाओ में स्वच्छता दूत के रूप में विद्यार्थियो को नियुक्त किया गया । नियुक्त किये गये स्वच्छता दूत संस्थाओ में एवं अपने घर-ग्राम में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे । कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया । आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री बालाराम मुजाल्दे एवं श्रीमती सेवंती डावर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।  इस कार्यक्रम मेे संस्था के अन्य विद्यार्थियो एवं शिक्षको ने भी उत्साह से भाग लिया । 

राहत शिविरो हेतु नियुक्त हुये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी

बड़वानी 22 जुलाई / कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह ने नर्मदा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले रहवासियो के लिये प्रारंभ होने वाले 15 राहत शिविरो के लिये 5 नोडल अधिकारी एवं 15 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये है । नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियो के पास एक से अधिक राहत शिविर रहेंगे । जबकि नियुक्त सहायक नोडल अधिकारियो के पास 1-1 राहत शिविर रहेंगे । कलेक्टरेट कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार उपयंत्री श्री व्हीके जैन को राहत शिविर मोरकट्टा, बिजासन, भवती, जागंरवा के लिये नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव सर्वश्री जयसिंह रावत, शोभाराम पटेल,  गुलाब वास्कले, त्रिलोकचन्द्र मण्डलोई को सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एनव्हीडीए श्री आरएम जम्होेरिया को राहत शिविर पिछोड़ी, जामदा, कुकरा, खेड़ी, बडदा के लिये नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव सर्वश्री रामलाल अवास्या, राकेश हम्मड़, श्रवण अवास्या, मुकेश सेन, मुन्नालाल वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एनव्हीडीए श्री आरके पालीवाल को राहत शिविर दतवाड़ा, केसरपुरा के लिये नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव सर्वश्री डोगरसिंह खेड़े, अशोक यादव, भारत मण्डलोई को सहायक नोडल अधिकारी, उपयंत्री एनव्हीडीए श्री एलबी बामोरिया को राहत शिविर मण्डवाड़ा, किरमोही, लोहारा के लिये नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव सर्वश्री राजाराम मण्डलोई, अमीचन्द्र, लोकेन्द्रसिंह, कमलसिंह, पढ़रीनाथ को सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एनव्हीडीएम श्री एनपी शाक्य को राहत शिविर ब्राहम्णगांव का नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव श्री संजय निहाले को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है । नियुक्त किये गये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी 24 घण्टे जिला एंव तहसील स्तर पर प्रारंभ किये गये कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क में रहेंगे । बाढ़ की स्थिति में सम्बधित ग्रामो के लोगो एवं मवेशियो को सुरक्षित रूप से राहत शिविरो में पहुंचाने, रहने एवं खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे । 

कोई टिप्पणी नहीं: