सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

सामान्य सभा की बैठक 30 कों

सीधी 22 जुलाई 2015   जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष माननीय श्री अभ्युदय सिंह राज भइया की अध्यक्षता में 30 जुलाई 2015 गुरूवार को दोपहर 1.00 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। सामान्य सभा में एजेन्डा अनुसार गत बैठक की कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन, द्वितीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित गुरूजियों को संविदा शला शिक्षक वर्ग-3 से सहायक अध्यापक संवर्ग में संविलियन, जिले के संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1/वरिष्ठ अध्यापकों के कुल स्वीकृत पद, भरे पद रिक्त पदों, पिछले पाॅच वर्षो में कुल स्वीकृत बलराम तालाबों, ग्रामीण अंचलों में दूरसंचार व्यवस्था के सबंध में चर्चा /समीक्षा की जावेगी। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. एम.पी.पटेल नें समस्त माननीय सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को बैठक में समस्त आवश्यक जानकरियों के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। 

कपिलधारा कूप से आई बृजभान सिंह गोड़ के जीवन में खुशहाली, कूप से सिचित खेती किसानी व सब्जी उत्पादन से बदली तकदीर 

sidhi news
सीधी 22 जुलाई 2015   कस्ती हदे तूफां से निकल सकती है, बिगड़ी हुई बात बन सकती है, हौसले रख इरादे न बदल तकदीर किसी रोज बदल सकती है। बुलंन्द हौसले और मेहनत की ताकत के साथ अपनी तकदीर को बदला जा सकता है इस बात को चरित्रार्थ कर दिखाय है जनपद सीधी की ग्राम पंचायत भगोहर के श्री बृजभान सिंह गोड़ पिता श्री गयादीन सिंह गोड़ ने। उन्होने महात्मा गाॅधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा कूप निर्माण का समुचित उपयोग कर बढि़या खेती किसानी तथा सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने का जरिया सुसज्जित कर लिया है। श्री बृजभान सिंह बताते है कि पहले उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन में सिचाई साधन नही होने के कारण कोदो कुटकी की उतनी पैदावार भी नही हो पाती थी कि पूरे परिवार को खाने को अनाज मिल सके। किसी तरह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाला करते थे। सिचाई का आभाव होने के कारण किसानी का कार्य नाम मात्र का ही होता था। पर जबसे वर्ष 2006-07 में कूप निर्माण हुआ तबसे मेरी तकदीर बदल गई है। सिचाई साधन के दम पर खेती के साथ-साथ साग-सब्जी की पैदावर भी प्राप्त हो रही है। पिछले बरस गेहू 20 क्विटल, चना 5 क्विटल, मटर 2 क्विटल, धान 10 क्विटल की उपज प्राप्त हुई। साथ ही बैगन, टमाटर, आलू, प्याज जैसी सब्जियाॅ उगाकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त हुई। इस बार हल्दी, अदरक, भिन्डी, टमाटर, प्याज, तथा गन्ना भी लगाया है। कपिलधारा कूप ने मरे तथा मेरे परिवार के जीवन को बदल दिया है। सिचाई साधन मिल जाने के कारण खेती की उपज तो बेहतर हुई ही  है साथ ही साथ सब्जी की पैदावार भी प्राप्त हो जाती है। सब्जियो को यही भगोहर गाॅव में ही सब्जी की दुकान में बेचते है। लोग घर आकर भी आवश्यक्तानुसार सब्जी खरीद ले जाते है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री महेश कुशवाहा ने बताया कि श्री बृजभान सिंह गोड़ के यहाॅ कूप निर्माण कार्य योजना प्रारंभ वर्ष 2006-07 में कराया गया है। उन्होने महात्मा गाॅधी नरेगा कपिलधारा कूप का समुचित उपयोग किया है। सिचाई साधन से खेती को लाभ का धन्धा बनाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय के लिए सब्जी की पैदावर भी कर रहे है। कूप निर्माण कार्य में हितग्राही तथा हितग्राही के परिवार ने भी काम किया और मजदूरी पाई थी। हितग्राही द्वारा अपनी आजीविका सुदृढ़ीकरण किया गया है। कार्य का अवलोकन करते हुए विकासखण्ड समन्वयक श्री अनिल कुमार पाठक ने कहा कि महात्मा गाॅधी नरेगा द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। एक तरफ काम के बदले मजदूरी मिलती है तो दूसरी तरफ गाॅव में आजीविका सुदृढ़ीकरण से स्वच्छिक्ता और स्वावलंम्बल को बल मिलता है। 

परिवार से बिछुडे,गुमें एवं भागे हुए नाबालिक बालको को  उनके परिवार में पुर्नस्थापन का कार्य किया जा रहा है

सीधी 22 जुलाई 2015 पुलिस विभाग द्वारा आपरेशन मुस्कान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। आपरेशन मुस्कान में जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा नगर का सत्त भ्रमण कर परिवार में बिछुडे,गुमें एवं भागे हुए नाबालिको की पहचान कर उनको परिवार में पुर्नस्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। भ्रमण में मुख्यतः बस स्टैण्ड, होटल, धर्मिक स्थल, हाट, बाजार एवं मेलों मे नजर रखी जा रही है। जिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने कहा है कि जिले के गणमान्य नागरिको,जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवीयों से अनुरोध है कि उक्त श्रेणी के किसी भी बालक की प्राप्ति/जानकारी होने पर कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के दूरभाष क्रमांक 07822- 250295, बाल कल्याण अधिकारी के मोबाइल नम्बर 7049145060 कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीधी दूरभाष क्रमांक 07822- 252209 एवं सम्बन्धित थाना अथवा निकटतम पुलिस चैकी में सूचित करें।

15 अगस्त की तैयारी बैठक 27 जुलाई को होगी

सीधी 22 जुलाई 2015 प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की तैयारी करने हेतु कलेक्टर विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में 27 जुलाई को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी। उपरोक्त बैठक मे समस्त जिला अधिकारियों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

श्रम पदाधिकारी ने शौचालय निर्माण की लम्बित मजदूरी का कराया भुगतान

सीधी 22 जुलाई 2015 गोपद बनास तहसील के ग्राम उपनी में स्थित शा.उ.मा.वि. हरफरी तहसील चितरंगी मे शाला प्रबंधन एवं शाला सचिव द्वारा स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत शौचालय का निर्माण तो करा लिया गया था। लेकिन कार्य करने वाले मजदूर मुशीलाल पिता सुखई कोल, श्यामलाल पिता मनबहोर कोल, हिन्छलाल पिता नारायण कोरी, रामकिशोर पिता सुखई केवट एवं अजय कोल पिता भगेसर कोल, देवीलाल कोल, पिता रामदास कोल, राजेश कोल पिता भोदला कोल को शौचालय निर्माण की बकाया मजदूरी 47550 रूपये का भुगतान नही किया जा रहा था। इस पर मजदूरो ने आकर श्रमपदाधिकारी एच.के.अहिरवार से मजदूरी भुगतान कराने के लिए आवेदन दिया। इस पर श्रमपदाधिकारी ने शाला प्राचार्य एवं सचिव को बुलाकर मजदूरी भुगतान करने की समझाईस दी तब जाकर प्राचार्य ने मजदूरो को लम्बित मजदूरी 47550 रूपये का भुगतान किया।

कलेक्टर ने खरीफ सत्र् को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित की और मुख्यालय छोडने पर प्रतिबंध लगाया

सीधी 22 जुलाई 2015 कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने खरीफ कार्यक्रम 2015 को अतिआवश्यक कार्य मानते हुए कृषि विभाग के शासकीय सेवको की सेवाओ को अतिआवश्यक घोषित कर मुख्यालय छोडने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि कृषि विभाग के शासकीय सेवको को अपने-अपने कार्यालय एवं मुख्यालय में रहकर सौपे गये कार्यो को निर्धारित समय में निष्पादन करना आवश्यक है। खरीफ का कृषि कार्य प्रारम्भ हो चुका है। किसानो को समय पर उन्नत बीज एवं तकनीकी जानकारियां देकर अधिकाधिक बोनी के लक्ष्य को पूर्ण किया जाना है। साथ ही कृषि विभाग के प्रमुख सचिव निर्देशानुसार जिले में आर.के.व्ही.वाय योजनान्तर्गत धान की एस.आर.आई पद्धति को बढावा देने के उदेश्य से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की कम्पोजिट नर्सरी की स्थापना की जानी है। इसलिए कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रिय अमला अपने मुख्यालय मे ही रह कर धान नर्सरी की स्थापना से लेकर धान की एस.आर.आई विधि से पौध रोपण पश्चात अन्य शस्य क्रियाएं जैसे पौधो की वानस्पतिक,प्रजनक अवस्था एवं परिपक्वन अवस्था तक सभी अधिकारियो कर्मचारियों की सेवाएं आत्यावश्यक सेवा घोषित की जाती है। कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय नही छोडेगा।

सीधी जिले के 119 वरिष्ठ नागरिक 24 जुलाई को द्वारिकापुरी तीर्थ दर्शन पर जायेगे

सीधी 22 जुलाई 2015 अपर कलेक्टर डाॅ. एम.पी. पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत सीधी जिले से  24 जुलाई को 119 वरिष्ठ नागरिक द्वारिकापुरी तीर्थ दर्शन के लिए रीवा से विशेष टेªन द्वारा रवाना होगें। यह टेªन 29 जुलाई को तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस आयेगी। उन्होने बताया कि द्वारिकापुरी हेतु जनपद पंचायत से परीक्षण उपरान्त आवेदन पत्रो की सूची तैयार कराकर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र से रेन्डमाईजेशन कराकर 119 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है।

आज 262.1 मिली मीटर औसत वारिश हुई

सीधी 22 जुलाई 2015 दिनंाक 1 जून से 22 जुलाई तक सीधी जिले में 262.1 मिली मीटर औसत वारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वारिश कुसमी में 335.0 मि.ली.मीटर हुई, और सबसे कम चुरहट में 169.4 मि.ली.मीटर वारिश दर्ज की गई। सिहावल में 203.4 मि.ली. मीटर, मझौली में 299.2 मि.ली. मीटर वारिश रिकार्ड की गई। गोपद बनास में 317.0 मि.ली मीटर और रामपुर नैकिन में 248.1 मि.ली. मीटर औसत वारिश दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 1 जून 2014 से 22 जुलाई 2014 तक केवल 251.5 मि.ली.मीटर वारिश ही दर्ज की गई थी जबकि जिले की औसत वारिश 1248.3 मि.ली. मीटर है।

जल उपभोक्ता संथाओ की बैठक 29 जुलाई को होगी

सीधी 22 जुलाई 2015 जल संसाधन संभाग क्र.1 के कार्यपालन यंत्री बी.बी.एस. परमार ने  बताया कि आगामी 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे से जल संसाधन संभाग क्र.1 के सभाकक्ष में जल उपभोक्ता संथा की बैठक आयोजित की गई है। उन्होने बताया कि बैठक में सिंचाई योजनाओं के नहरों की स्थिति एवं सफाई आदि पर चर्चा टेल तक पानी भेजने की स्थिति, नहरो के सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य प्राक्कलन तैयार कर सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति पर चर्चा, राजस्व वसूली के सम्बन्ध में समीक्षा, प्रदाय राशि से सम्बन्धित आय-व्यय एवं सामान्य सभा वित्तीय एवं सामाजिक सम परीक्षा सम्बन्धी समीक्षा एवं जल उपभोक्ता संथा अध्यक्षों के समस्या पर चर्चा की जाऐगी।

छात्रों की आॅन लाइन मैपिंग की जाय

सीधी 22 जुलाई 2015 जनपद शिक्षा केन्द्र सीधी के विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक ने कहा है कि नवीन शैक्षणिक सत्र् 2015-16 में समग्र छात्रवृत्ति वितरण हेतु छात्रो की मैपिंग का कार्य 30 जुलाई तक स्वयं की स्कूल आई.डी एवं पासवर्ड से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये थें। एवं उक्त सम्बन्ध में 20 जुलाई को बैठक के माध्यम से निर्देश दिये गये थे। सम्बन्धित संचालक एवं प्राचार्यो द्वारा छात्रो की आॅन लाइन मैपिंग में रूचि न लेते हुए मैपिंग नही की गई है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समय सीमा में मैपिंग कार्य पूर्ण न होने के कारण शासन की छात्रहितग्राही योजना के क्रियान्वयन में होने वाले व्यवधान की घोर चिंता व्यक्त करते हुए उन शालाओं की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गयें है। विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक ने कहा कि उक्त सम्बन्ध में अंतिम अवसर प्रदान करते हुए पुनः निर्देश दिया जा रहा है कि शाला मे दर्ज समस्त बच्चो की समग्र मैपिंग 26 जुलाई तक शत्-प्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में शाला की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाऐगी। जिसके जबावदार आप स्वयं होगे।

कलेक्टर आज मझौली में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेगें

सीधी 22 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले आज 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत मझौली में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के समस्त छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेगें।

किसान भाई अनुज्ञप्ति धारक बीज विक्रेता से ही प्रमाणित बीज खरीदें

सीधी 22 जुलाई 2015 किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक महेन्द्र सिंह चन्द्रावत ने जिले के किसान भाइयो से अपील की है कि वें लाइसेंसधारी बीज विक्रेताओं से ही बीज खरीदें। उन्होने बताया कि जिले में 78 बीज अनुज्ञप्तिधारी अधिकृत विक्रेता हैं। उप संचालक कृषि श्री चन्द्रावत ने बताया कि विकास खण्ड सिहावल में मे. श्रीमती नीलम सिंह ‘‘दीप एग्रीकल्चर भण्डार अमिलिया, मे. अजयदीप सिंह ‘‘ दीप ट्रेडर्स अमिलिया, मे.दिनेश प्रसाद शुक्ला आदर्श बीज भण्डार अमिलिया, मे. चतुरधारी प्रसाद गुप्ता तिलक ट्रेडर्स फर्मस पहाडी, मे. संदीप कुमार गुप्ता ‘‘संदीप बीज भण्डार अमिलिया, मे. रोहितास द्विवेदी ‘‘ द्विवेदी बीज भण्डार ग्राम सोनवर्षा, मे. राजेन्द्र प्रसाद पटेल बीज उत्पादक स्वायत्य सहकारिता समिति सेमरी पो. हिनौती, मे. राजकुमार गुप्ता पवन बीज भण्डार सोनवर्षा, शिवम बीज भण्डार अमिलया, संगम टेªडर्स ग्राम सहजी, रौरहा कृषि सेवा केन्द्र बिठौली, ऋद्धा बीज भण्डार सिहावल, श्रीराम बीज भण्डार अमिलिया, प्रसन्न बीज भण्डार अमिलिया, अध्यक्ष बीज उत्पादक सहकारी समिति बघौडी, मिश्रा खाद एवं बीज भण्डार डमक, राज बीज भण्डार कुबरी, किसान बीज भण्डार कुचवाही, कारमर प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड कुचवाही लाइसेंसधारी बीज विक्रेता है। उन्होने बताया कि कुसमी में गुप्ता बीज भण्डार जूरी रोड कुसमी, मे. अनिल कुमार गुप्ता भदौरा रेलवे फाटक के पास, साहू बीज भण्डार भुइमांड चैराहा अधिकृत बीज विक्रेता हैं। इसी प्रकार मझौली में अनीष बीज भण्डार मझौली, संजीव भाई,राजीव भाई बीज भण्डार मझौली, प्यूष बीज भण्डार मझौली, जयअम्बे ट्रेडर्स मझौली लाइसेंस धारी बीज विक्रेता है।

सहायक आयुक्त श्री पाण्डेय ने किया छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण, सहायक शिक्षक श्री शर्मा निलम्बित

सीधी 22 जुलाई 2015 आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय ने बालक छात्रावास, आश्रम चैफाल का निरीक्षण किया आदिवासी बालक आश्रम शाला चैफाल मे सहायक शिक्षक कृपाशंकर शर्मा एवं उच्च श्रेणी शिक्षक विश्वनाथ प्रजापति अनुपस्थित मिले इस पर सहायक आयुक्त ने सहायक शिक्षक कृपाशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया और उच्च श्रेणी शिक्षक विश्वनाथ प्रजापति के निलम्बन का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा है। निरीक्षण के दौरान आदिवासी बालक छात्रावास चैफाल के अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह एवं सजन ंिसह उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों एवं आश्रमों मे साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर भविष्य में छात्रावास एवं आश्रमों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये गये। इसी तरह अदिवासी कन्या आश्रम करवाही, ताला एवं आदिवासी बालक छात्रावास करवाही का निरीक्षण किया गया। छात्रावास में गन्दगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान आदिवासी कन्या आश्रम ताला की अधिक्षिका श्रीमती भाग्यवती ंिसह अनुपस्थित मिली इन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अनुसूचित जाति कन्या आश्रम सुकवारी के निरीक्षण के दौरान आश्रम मे साफ सफाई न पाये जाने, बिस्तर और सामग्रियां आव्यवस्थित मिलने पर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही आश्रम एवं शालाओं में साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिये गये है।

कोई टिप्पणी नहीं: