जिले की 8 अशासकीय संस्थाओ की मान्यता निरस्त हेतु अंतिम चेतावनी
बड़वानी 29 जुलाई/जिले की 08 अशासकीय शालाओ में अध्ययनरत विद्यार्थियो की छात्रवृत्ति मेपिंग, प्रोफाईल अपडेशन की जानकारी 31 जुलाई तक पूर्ण नही करने पर अशासकीय संस्थाओ की मान्यता निरस्त कर दी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी एसआर अचाले से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की श्रीराम विद्या मंदिर पलसूद, लार्ड रामा पब्लिक स्कूल ओझर, गुरूकुल द रियल इंग्लिश मीडियम स्कूल सेंधवा, लायंस विद्या निकेतन सेंधवा, सेंधवा पब्लिक स्कूल सेंधवा, जैन पब्लिक स्कूल सेंधवा, पैरामाउण्ट एकेडमी बड़वानी एवं पैरामाउण्ट एकेडमी ठीकरी के द्वारा 31 जुलाई तक छात्रवृत्ति मेपिंग, प्रोफाईल अपडेशन न करने पर मान्यता निरस्त कर दी जायेगी।
31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करे छात्रवृत्ति प्रोफाईल अपडेशन
बड़वानी 29 जुलाई/जिला शिक्षा अधिकारी एसआर अचाले ने बताया कि 28 जुलाई को शिक्षा विभाग के आयुक्त द्वारा ली गई वीडियो कांफें्रसिंग में अंतिम चेतावनी देेते हुए 31 जुलाई तक छात्रवृत्ति मेपिंग, प्रोफाईल अपडेशन के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओ के प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि वे 31 जुलाई तक शत प्रतिशत बच्चो की मैपिंग एवं अपडेशन कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें