सेवा निवृत्त शासकीय सेवको के पेन्शन प्रकरण 31 जुलाई तक निराकृत करालें
सीधी 29 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक सेवा निवृत्त शासकीय सेवको के पेन्शन प्रकरणों को शत्-प्रतिशत निराकृत किया जाय। साथ ही पेन्शन प्रकरण रजिस्टेशन की कार्यवाही 30 जून तक की सीमा को बढाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दियें है कि 31 मार्च 2015 के पूर्व सेवा निवृत्त, मृत शासकीय सेवको के पेन्शन प्रकरणों का रजिस्टेशन 31 जुलाई 2015 तक अविलम्ब करायें जिससे शासन की मंशाअनुरूप पेन्शन प्रकरणों को शत्-प्रतिशत निराकृत कर पूर्व के लम्बित पेन्शन प्रकरणों को शून्य किया जा सकें। केवल न्यायालयीन एवं विभागीय जाॅच के प्रकरणों को छोडकर। यह भी निर्देशित किया जाता है कि निम्न प्रमाण पत्र कोषालय अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें कि ‘‘31 मार्च 2015 तक सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के पेन्शन प्रकरण का निराकरण कर लिया गया है। अब शेष प्रकरण लम्बित नही है। उक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने की स्थित में कार्यालय प्रमुखों का माह जुलाई 2015 का वेतन आहरण नही किया जा सकेंगा।
जन सुनवाई मंे वीडियों कान्फे्रसिंग की व्यवस्था की जाय
सीधी 29 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दियें है कि प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित होने वाली जन सुनवाई में जनपद के सी.ई.ओ. एवं तहसीलदारों से सीधे संवाद करने के लिए वीडियों कान्फ्रेसिंग की व्यवस्था की जाय। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जन सुनवाई आयोजित की जाती है। जन सुनवाई कार्यक्रम में दूर दराज से आम जनता आवेदन पत्र लेकर पहुचती है। अधिकांश आवेदन पत्र पेन्शन,जमीन से जुडे बटवारें, नामांतरण एवं सीमांकन होने से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार अपने मुख्यालय में उपस्थित रहते हैं। उक्त आवेदन पत्रों में तत्काल कार्यवाही सम्भव नही हो पाती है। अतः जिला पंचायत सभागार में वीडियों कान्फ्रेसिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाय। जन सुनवाई के दिन यह सभी कार्यालय से जुडे रहें।
इलेक्ट्रानिक बोटिग मशीन के डाटा को 15 अगस्त के पूर्व समाप्त करने हेतु 56 कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई
सीधी 29 जुलाई 2015 कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के वेयर हाउस में उपलब्ध इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के डाटा को 15 अगस्त के पूर्व समाप्त करने हेतु एवं स्टाक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन एवं ई.व्ही.एम.ट्रेकिंग साफटवेयर मंे इन्ट्री पूर्ण कर प्रमाण पत्र चाहा गया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने संजय गंाधी स्मृति महाविद्यालय स्थित वेयर हाउस के प्रभारी अधिकारी गोपद बनास के तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी डाॅ. अरविन्द्र कुमार त्रिपाठी प्राध्यापक संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय को नियुक्त किया है। उक्त कार्य को समय सीमा पूर्ण कराने के लिए संजय गाधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय स्थित वेयर हाउस में निम्नलिखित अधिकारी कर्मचारियों की डियूटी लगाई है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी जनपद पंचायत सीधी के उपयंत्री नन्द सिंह सुनकर, पी.एच.ई के उपयंत्री एस.के.दुबें, पी.डब्लू.डी. के उपयंत्री मिथिलेश श्रीवास्तव जल संसाधन संभाग क्र.1 के उपयंत्री गंगाप्रसाद, जनपद सीधी के उपयंत्री संजीव तिवारी, पी.डब्लू.डी के उपयंत्री विजय सिंह,राजबहादुर ंिसह, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी के उपयंत्री राघवेन्द्र द्विवेदी, राजेन्द्र वर्मा लोेक निर्माण सेतु निर्माण के उपयंत्री एन.के.लोधी, पी.के.रावत, जल संसाधन के उपयंत्री अजीत खरें, पी.एच.ई. के उपयंत्री पुष्पेन्द्र सिंह,श्रीचन्द्र द्विवेदी,भूपेन्द्र सिंह मरकाम,एस.के. यादव, सूरजपाल सिंह पवार, महान नहर संभाग के उपयंत्री भरत ंिसह बघेल,एन.सी. दुबे,अश्वनी कुमार द्विवेदी,वीरेन्द्र ंिसह,सुनील सिंह परिहार लोक निर्माण विभाग (भ/स.) के उपयंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा, उपयंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा, बाबूलाल गुप्ता, मंगलेश्वर द्विवेदी, रमाकान्त मिश्रा, भत्य संगमलाल केवट, खनिज शाखा के भृत्य रामानुज पाण्डेय, उपसंचालक कृषि के भृत्य भैयालाल केवट,ग्रामीण यंत्रिकी सेवा के भृत्य रामचरित्र ंिसह,महान नहर के भृत्य राजकुमार पटेल,परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास के भृत्य केशव प्रसाद कुशवाहा, जल संसाधन के भृत्य लोकमणि उपाध्याय, रामदीन पनाडिया, महान नहर संभाग सीधी के भृत्य राजकुमार शर्मा, हनुमान प्रसाद केवट, महेश जायसवाल, गोपचन्द्र केवट, रमेश केवट,रामदयाल कोल जल संसाधन संभाग क्र1 के डाकरनर सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राममिलन कहार, अशोक नवैत, उपसंचालक कृषि के भृत्य श्यामलाल कोल, राकेश वर्मा, पी.एच.ई. के भृत्य प्रेमलाल गुप्ता, सुन्दरलाल सोधिया गुलाब सागर मंण्डल के खलासी रामदास धोबी,छोटेलाल सोधिया, सहायक परियोजना प्रशासक कुसमी के भृत्य रामलाल केवट, अनुविभागीय अधिकारी कृषि के भृत्य गुलाब केवट, पंचायत एवं सामाजिक न्याय के भृत्य रविनन्दन सिंह, उप संचालक कृषि के भृत्य राजेश वर्मा, एवं जिला अभिलेखागार के भृत्य संतोष तिवारी की डियूटी लगाई गई है।
पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
सीधी 29 जुलाई 2015 पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक संचालक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र् 2015-16 के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढाकर 31 अगस्त 2015 कर दिया गया है। उन्होने बताया कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के आवेदन आफलाइन सीधे विभाग में जमा किया जावेगा। तथा कक्षा 9वी से कक्षा 10वी तक के आवेदन भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर आनलाइन रजिस्टर्ड कर विभाग में प्रस्तुत करना होगा। उन्होने बताया कि शैक्षिणक सत्र् 2015-16 में अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र/छात्रा नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करेंगे तथा छात्र-छात्रा अपना आवेदन संम्बन्धित संस्था में जमा करेगें। एवं सभी आनलाइन आवेदन फार्म को बेरीफाइट कर कार्यालय में प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी। समस्त शासकीय/अशासकीय संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि छात्र-छात्राओं के आवेदनो को प्राप्त करने हेतु आइ.डी. एवं पासवर्ड कार्यालय पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जा चुकी है।सहायक संचालक ने बताया कि अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 1 से कक्षा 8 तक आफ लाइन तथा कक्षा 9वी से कक्षा 10वी तक अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्रा आनलाइन आवेदन नेशन स्कालरशिप पोर्टल (ॅॅॅण्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद) पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने कहा कि समस्त शैक्षिणक संस्था प्रमुखो को सूचित किया जाता है कि उनके सस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के आवेदन (पी-मैट्रिक तथा पोस्ट मैट्रिक) तैयार कराकर 25 अगस्त तक कार्यालय सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भेजे।
विंध्यावैली प्रोजेक्ट अन्तर्गत स्व सहायता समूहो, ग्रामोद्योगिक इकाईयों को अपने उत्पादो के विपणन के लिए जोडने का सुनहरा अवसर
सीधी 29 जुलाई 2015 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. एम.पी. पटेल ने बताया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विंध्यावैली के माध्यम से स्व सहायता समूहो तथा ग्रामोद्योग इकाईयों के थ्ण्डण्ब्ण्ळ उत्पादों का बाजार में प्रभावी रूप से विपणन किया जाता है। ताकि उन्हे नियमित स्वरोजगार उपलब्ध हो सकें प्रोजेक्ट से जुडने पर उत्पादकों का माल व्यापारिक दृष्टिकोण से आकर्षक,पैकेजिंग,गुणवत्ता,मानकीकरण और उचित दाम के आधार पर तैयार कर बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.पटेल ने बताया कि जिले के एैसे स्वसहायता समूह, पंजीकृत ग्रामोद्योग इकाईयों जो थ्ण्डण्ब्ण्ळ ;थ्ंेज डवअपदह ब्वदेनउमत ळववकेद्ध वस्तुएं जैसे आटा,हल्दी,बेसन,मिर्ची,धनिया,गरम मसालें,पापड,अचार,अगरबत्ती एवं पीने का पानी आदि का उत्पादन करती हैं, वें विंध्यावैली प्रोजेक्ट से जुडकर अपने उत्पाद विक्रय कर सकती है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त करें अथवा जिले में पदस्थ उपसंचालक, प्रबंधक (खादी ग्रामोद्योग) जिला पंचायत कार्यालय से या मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक विंध्यावैली,म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 74 अरेरा हिल्स केन्द्रीय विद्यालय के पास भोपाल से सीधे अथवा दूरभाष,मोबाइल नम्बर 0755-2552721, 7869601413, 7869601420 सम्पर्क करें।
डाटा इन्ट्री आपरेटर श्री खैरवार को चेतावनी जारी
सीधी 29 जुलाई 2015 अपर कलेक्टर डाॅ. एम.पी.पटेल ने भू-अभिलेख कार्यालय मंे पदस्थ जूनियर डाटा इन्ट्री आपरेटर भाईलाल खैरवार को सी.एम.हेल्पलाइन की रिपोर्ट प्रदाय न करने पर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के लिए अन्तिमवार चेतावनी पत्र जारी किया है। अपर कलेक्टर डाॅ. पटेल ने चेतावनी पत्र में लिखा है कि सी.एम. हेल्पलाइन का सुचारू रूप से संचालन भोपाल स्थित काल सेन्टर के माध्यम से किया जा रहा है। जिसकी सतत् समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं करते हैं। प्रत्येक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की जाती है। जिसमें विशेष रूप से द्वितीय स्तर पर लम्बित शिकायत जिनमे प्रथम स्तर के अधिकारियों द्वारा निराकरण दर्ज न करने के कारण लम्बित दर्शित होती है। उक्त कार्य हेतु आपकी डियूटी लगाई गई है। लेकिन विगत 1 माह से जूनियर डाटा इन्ट्री आपरेटर भाईलाल खैरवार द्वारा किसी भी प्रकार की रिपोर्ट प्रदाय नही की गई और न ही कार्यालय से सम्पर्क किया गया। जबकि कई बार जानकारी के सम्बन्ध में संदेशवाहक,मौखिक एवं दूरभाष पर निर्देश दियें गयें किन्तु जानकारी अपेक्षित हैै। इससे स्पष्ट होता है कि आपको सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता बरती गई है। तथा दिये गये निर्देशों का उलंद्यन किया गया है। अतः श्री खैरवार को अंतिमवार चैतावनी पत्र जारी किया गया है।
जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डी.एल.सी.सी) की बैठक 31 जुलाई को आयोजित की जायेगी
सीधी 29 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में सायं 4 बजे से जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डी.एल.सी.सी) की बैठक आयोजित की गई है।अग्रणी जिला प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि बैठक में पूर्व बैठक की पुष्टि की जायेगी। जिले के प्रगति का प्रस्तुतीकरण- जमा राशि अग्रिम,सी.डी. अनुपात व वार्षिक साख योजना 15-16 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। वसूली एवं ब्रिस्क साफटवेयर अप्लीकेशन, किसान के्रडिट कार्ड, एल.बी.आर. 2 एवं 3 का प्रेषण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेन्शन योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी, एस.एस.ए. गावों मे बैकिंग सुविधा की प्रगति,फसल बीमा योजना,महिला स्व सहायता समूह की प्रगति, डी.पी.आई.पी. योजना की प्रगति, कृषक क्लब गठन की समीक्षा नई शाखाओं को सर्विस एरिया के आवंटन का अनुमोदन, आरसेटी. की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। साथ ही शासकी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
राहत राशि वितरण करने हेतु तहसीलों को 22 लाख 35 हजार का आवंटन जारी
सीधी 29 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने प्राकृतिक अपदा से पीडित व्यक्तियों को राहत राशि स्वीकृत करने के लिए सम्बन्धित तहसीलों के लिए 22 लाख 35 हजार 808 रूपये का आवंटन जारी किया है।कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि कुसमी तहसील को 8 लाख 75 हजार रूपयें, गोपद बनास को 2 लाख 50 हजार रूपयें,बहरी तहसील को 9 लाख 59 हजार 330 रूपये, रामपुर नैकिन तहसील को 1 लाख 41 हजार रूपयें 478 रूपयें एवं सिहावल तहसील को 10 हजार रूपये का आवंटन जारी किया गया है।
वाहन चालक श्री मिश्रा एवं पाण्डेय की एक वेतन वृद्धि रूकी
सीधी 29 जुलाई 2015 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के. दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन के एम्बुलेंस के वाहन चालक अखिलेश कुमार मिश्रा एवं अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट के एम्बुलेंस के वाहन चालक श्री के.के.पाण्डेय की असंचयी प्रभाव से एक-एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोक दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.दीक्षित ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन एवं अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट की एम्बुलेस वाहन खराब होने के कारण वाहन चालक अखिलेश कुमार मिश्रा एवं के.के.पाण्डेय की डियूटी अग्रिम आदेश तक के लिए अपर कलेक्टर जिला सीधी के अधीन लगाई गयी थी। किन्तु दोनो वाहन चालकों द्वारा अपर कलेक्टर के समक्ष उपस्थिती प्रस्तुत नही किया इस कारण इनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। सम्बन्धित वाहन चालकों ने आवेदन प्रस्तुत कर बीमारी एवं अन्य घरेलू कारण बताते हुए डियूटी पर उपस्थित न होने विषयक आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर उन्हे वांछित अभिलेख चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने के लिए लिखा गया किन्तु उक्त वाहन चालकों द्वारा वांछित अभिलेख प्रस्तुत नही किया गया। अतःवाहन चालक अखिलेश कुमार मिश्रा एवं के.के.पाण्डेय की असंचयी प्रभाव से एक-एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
नगर में स्वच्छता अभियान चलाने हेतु आज सुझावात्मक बैठक आयोजित होगी
सीधी 29 जुलाई 2015 सीधी नगर को स्वच्छ,सुन्दर एवं हरा भरा बनाने के उदेश्य से कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चलाएं जाने वाले स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना पर विचार विमर्श करने हेतु आज 30 जुलाई को प्रातः11 बजे से नगर पालिका परिषद् में नगर पालिका के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। स्वच्छता अभियान की इस बैठक में नगर पालिका परिषद् के समस्त पार्षदों, शहर गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों,व्यापारी संघ,मांस विके्रता संघ,अधिवक्ता संघ,पत्रकार संघ,जन अभियान परिषद,समाजसेवी संस्थानों, एवं गैर राजनैतिक स्वच्छता,जागरूकता,अस्थाई समिति के समस्त सदस्यों को अमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी दिनों में शुरू होने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आमंत्रित जन सकारात्मक सोच के साथ नगर पालिका में वर्तमान साधन संसाधन को दृष्टिगत रखते हुए अपन-अपने सुझाव दें। नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने उक्त सभी गणमान्य जनों से अपील की है कि उक्त महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य उपस्थित हों तथा क्लीन सीधी- ग्रीन सीधी का सपना साकार करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें