अगली छमाही में नजर आएंगी बडे बजट की फिल्में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 10 जुलाई 2015

अगली छमाही में नजर आएंगी बडे बजट की फिल्में

baji rao mastani
बॉलीवुड में बीता छह महीना चुनिंदा फिल्मों को छोडकर खास चमत्कार तो नही दिखा पाया। वहीं अगली छमाही में बडे बजट की फिल्में ज्यादा नजर आएंगी।  जिसमें खान सितारों समेत बॉलीवुड के चोटी के कलाकार अपने जलवे से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेकरार है।
        
अगले छह महीने में सलमान खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर का जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने वाला है। वर्ष 2015 की अगली छमाही में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख फिल्मों में बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, दिलवाले, बाजीराव मस्तानी, तमाशा, सिंह इज ब्लिंग, वेलकम बैक और जज्बा प्रमुख हैं। इन सबके साथ हीं इस वर्ष जिन फिल्मों पर दर्शकों के साथ ट्रेड पंडितों की नजर रहेगी उनमें ब्रदर्स, ऑल इज वेल, फैंटम, शानदार, वजीर, दृश्यम, हीरो, कट्टी बट्टी,रॉकी, हैंडसम,शानदार, घायल वंस अगेन और हेरा फेरी 3 आदि शामिल है।
        
drishyam
वर्ष 2015 की दूसरी छमाही की शुरुआत तीन जुलाई को प्रदर्शित सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म गुड्डु रंगीला से हुई। अरशद वारसी और अमित साध की जोड़ी वाली यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसी दिन प्रदर्शित फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड से गोविन्दा की बेटी नर्मदा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सफल नहीं हुई है।
         
17 जुलाई को सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म बजरंगी भाईजान प्रदर्शित होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी बजरंगी भाईजान में सलमान खान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अहम भूमिका है। इसी महीने में 31 जुलाई को सिंहम स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम प्रदर्शित होगी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम वर्ष 2013 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म दृश्यम की रिमेक है। दृश्यम में अजय देवगन के अलावा तब्बू की भी अहम भूमिका है। फिल्म में अजय देवगन ने केबल ऑपरेटर जबकि तब्बू ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

ranveer deepika
14 अगस्त को इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ब्रदर्स प्रदर्शित होगी। करण जौहर निर्मित और करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ब्रदर्स हॉलीवुड फिल्म वॉरियर की रीमेक है। ब्रदर्स में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडीस और जैकी श्रॉफ ने काम किया है। 21 अगस्त को बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की फिल्म ऑल इज वेल प्रदर्शित होगी। ओ माई गॉम फेम उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म ऑल इज वेल में अभिषेक बच्चन के अलावा असिन, ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक ने भी काम किया है।
        
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म फैंटम 28 अगस्त को प्रदर्शित होगी। फैंटम में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी है। चार सितंबर को सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म हीरो प्रदर्शित होगी। हीरो से आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिया शेट्टी बॉलीवुड में पदार्पण कर रही है। हीरो वर्ष 1983 में प्रदर्शित सुभाष घई की फिल्म श्हीरोश् की रीमेक है। इसी दिन अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम बैक प्रदर्शित होगी। वेलकम बैक वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म श्वेलकमश् की सीक्वल है। वेलकम बैक में जॉन अब्राहम, श्रुति हसन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल और डिंपल कपाड़िया ने काम किया है।
        
salmaan kareena
18 सितंबर को कंगना रनौत और इमरान खान की जोड़ी वाली फिल्म कट्टी बट्टी प्रदर्शित होगी। 25 सितंबर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘किस किस से प्यार करूं’ से कॉमेडी नाइट विथ कपिल फेम कपिल शर्मा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा अरबाज खान ‘सिमरन कौर मुंडी’ एली अबराम की भी अहम भूमिकाएं है।
        
2 अक्टूबर को जॉन अब्राहम और श्रुति हसन की जोड़ी वाली फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ प्रदर्शित होगी। इसी दिन अक्षय कुमार और एमी जैक्शन की जोड़ी वाली प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ का दर्शकों को दीदार होगा। महानायक अमिताभ बच्च्न और फरहान अख्तर की फिल्म ‘वजीर’ भी 2 अक्टूबर को प्रदर्शित हो सकती है। फिल्म का निर्माण विदु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ लकवाग्रस्त शतरंज खिलाड़ी जबकि फरहान अख्तर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

09 अक्टूबर को इस वर्ष की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जज्बा’ प्रदर्शित होगी। संजय गुप्ता निर्मित फिल्म ‘जज्बा’ से पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड में पांच साल बाद कमबैक कर रही हैं। ‘जज्बा’ में ऐश्वर्या राय के अलावा इरफान खान, अनुपम खेर, जैकी श्राफ और शबाना आजमी ने भी काम किया है। 22 सितंबर को विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म श्शानदारश् प्रदर्शित होगी। शानदार में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने काम किया है।
        
11 नवंबर को सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ प्रदर्शित होगी। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, अरमान कोहली, नील नितीन मुकेश और स्वरा भास्कर ने काम किया है। इस फिल्म से सूरज बड़जात्या करीब आठ वर्ष के बाद निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान की दोहरी भूमिका है। 13 नवंबर को सनी देओल की फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म सनी देओल की वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल है। सनी देओल निर्देशित श्घायल वंस अगेनश् में सनी देओल के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी ने काम किया है।
       
27 नवंबर को इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म श्तमाशाश् प्रदर्शित होगी। ‘तमाशा’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। रणबीर-दीपिका की जोड़ी इससे पूर्व ‘बचना ऐ हसीनो’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। 18 दिसंबर को संजय लीला भंसाली की फिल्म श्बाजीराव मस्तानीश् और रोहित शेट्टी की फिल्म श्दिलवालेश् प्रदर्शित होगी।
        
‘बाजीरव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह 18वीं सदी के मराठा शासक बाजीराव बनेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार रूपहर्ले पर्दे पर निभा रही हैं। ‘दिलवाले’ से काजोल बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। ‘दिलवाले’ में शाहरुख-काजोल के अलावा वरूण धवन और कृति सनन ने भी काम किया है। इसी दिन नीरज बोरा निर्देशित ‘हेराफेरी 3’ भी प्रदर्शित हो सकती है। ‘हेराफेरी 3’ में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और परेश रावल ने काम किया है।




(प्रेमबाबू शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: