दयानिधि‍ मारन को मद्रास हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

दयानिधि‍ मारन को मद्रास हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन को गैरकानूनी टेलीफोन एक्सचेंज केस में सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. मारन को कोर्ट से छह हफ्तों के लिए राहत मिली है.

हालांकि हाई कोर्ट ने मारन को राहत देते हुए यह भी साफ कर दिया कि अगर वो जांच में सहयोग नहीं करते तो सीबीआई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. कोर्ट ने मारन को 4 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है, तब के लिए सुनवाई टाल दी गई है. इससे पहले सीबीआई ने हाई कोर्ट से मारन की अंतरिम जमानत रद्द करने की अपील की थी. पूर्व दूससंचार मंत्री को 30 जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई थी.

कोई टिप्पणी नहीं: