कलेक्टर ने घुवारा में नगरीय निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छतरपुर/22 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज घुवारा पहुंचकर यहां होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले तहसील कार्यालय घुवारा में पहुंचकर नाम निर्देषन प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान जानकारी मिली कि घुवारा में नगरीय निकाय चुनाव के लिये 21 जुलाई से नाम निर्देषन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। प्रथम दिवस कोई भी नाम निर्देषन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इसी तरह दूसरे दिन भी एक भी नाम निर्देषन पत्र नहीं भरा गया। नाम निर्देषन पत्र प्राप्त करने के लिये तहसीलदार बड़ामलहरा श्री संजीव सक्सेना को रिटर्निंग आॅफीसर एव ंनायब तहसीलदार घुवारा श्री अलोक जैन को सहायक रिटर्निंग आॅफीसर नियुक्त किया गया है। इसके बाद कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में ईव्हीएम रखे जाने के स्थान स्ट्राॅग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मतगणना की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के संबंध में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न दिषा-निर्देष दिये। भ्रमण के दौरान एसडीएम बड़ामलहरा श्री केएल साल्वी, तहसीलदार बड़ामलहरा श्री संजीव सक्सेना एवं नायब तहसीलदार घुवारा श्री अलोक जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद घुवारा में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिये 12 अगस्त को मतदान सम्पन्न होगा। इसके उपरांत 16 अगस्त को मतगणना होगी। नाम निर्देषन पत्र लिये जाने की अंतिम तिथि 28 जुलाई को षाम 3 बजे तक है।
बड़ामलहरा में कलेक्टर ने ली सचिवों की बैठक, हितग्राहियों को घर-घर जाकर लाभांवित करने के दिये निर्देष
छतरपुर/22 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज बड़ामलहरा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भवन में सचिवों की बैठक लेकर आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि बड़ामलहरा नगर परिषद के मंगल भवन में आगामी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से जन समस्या निवारण षिविर का आयोजन किया गया है। इस षिविर में सागर संभाग के कमिष्नर श्री आर के माथुर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने षिविर के पूर्व ग्राम पंचायत सचिवों को आवष्यक तैयारी कर लेने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि षिविर में अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये षिविर का प्रचार-प्रसार अच्छी तरह करें। उन्होंने जनपद पंचायत बड़ामलहरा के प्रत्येक ग्राम में सचिवों को घर-घर जाकर लोगों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि षासन की मंषा के अनुरूप ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा घर-घर जाकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि सचिवों द्वारा आवेदन प्राप्त करने के उपरांत पंजी में दर्ज करने की कार्यवाही की जाये। यदि किसी का आवेदन निरस्त किया जाता है तो उसका कारण स्पष्ट होना चाहिये। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने, राष्ट्रीय परिवार सहायता, निःषक्तजन पेंषन एवं मानसिक विकलांग, बहुविकलांग व्यक्तियों के आर्थिक सहायता के आवेदन प्राप्त करने के निर्देष दिये। उन्हांेने कहा कि यदि किसी हितग्राही को खाद्यान्न पर्ची की पात्रता है तो उसको पर्ची का वितरण कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, राषन न मिलने, मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को नाष्ता एवं भोजन वितरण संबंधी यदि कोई समस्या है तो उसके आवेदन प्राप्त कर लिये जायें। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास मिषन, कपिलधारा कूप, इंदिरा आवास, षौचालय बनवाने संबंधी आवेदन भी षिविर के पूर्व लोगों से प्राप्त कर लिये जायें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने भी आवष्यक निर्देष दिये। बैठक में एसडीएम बड़ामलहरा श्री केएल साल्वी, तहसीलदा बड़ामलहरा श्री संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार घुवारा श्री अलोक जैन, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री पीयूष मिश्रा, सीईओ जनपद, सीएमओ बड़ामलहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बड़ामलहरा में कलेक्टर ने ली पटवारियों की बैठक, राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के दिये निर्देष
छतरपुर/22 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज बड़ामलहरा स्थित नगर परिषद के मंगल भवन में क्षेत्र के पटवारियों की बैठक आयोजित की। उन्होंने पटवारियों को जानकारी देते हुये बताया कि बड़ामलहरा में आगामी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से इसी भवन में जन समस्या निवारण षिविर का आयोजन किया गया है। इस षिविर में सागर संभाग के कमिष्नर श्री आर के माथुर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि षिविर के पूर्व पटवारी अपने हलके के सभी गांवों में मुनादी कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों से पूछकर राजस्व संबंधी समस्याआंे के आवेदन प्राप्त कर लिये जायें। उन्होंने पटवारियों को राजस्व संबंधीे समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण तत्परता से किया जाये। उन्होंने राहत राषि संबंधी प्रकरणों जैसे सर्पदंष, सड़क दुर्घटना, आकाषीय बिजली गिरने आदि को लंबित न रखने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो जाने पर कृषकों को राहत राषि स्वीकृत करने संबंधी प्रकरणों को भी लंबित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है तो ऐसे आवेदनों को पटवारी प्राप्त कर लें और उन्हें निराकरण के लिये तहसीलदार के समक्ष रखें। उन्होंने तरवीम संबंधी प्रकरणों को लंबित न रखने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है उनका निराकरण पहले किया जाये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने पटवारियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपना एवं अपने परिवार का बीमा कराने के निर्देष दिये। उन्होंने षिविरो के माध्यम से लोगों के आधार कार्ड बनवाये जाने के लिये भी निर्देष दिये। इसके बाद कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने लोक सेवा केन्द्र बड़ामलहरा में पहुंचकर केन्द्र संचालक को जाति प्रमाण पत्रों के कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिये। इस अवसर पर बैठक में एसडीएम बड़ामलहरा श्री केएल साल्वी, तहसीलदार बड़ामलहरा श्री संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार घुवारा श्री आलोक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें