विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

अध्यक्ष पद हेतु एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

vidisha news
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के समक्ष आज बुधवार को विदिशा नगरपालिका के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी की ओर से श्री नीतेश राजा यादव ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। ज्ञातव्य हो कि विदिशा नगरपालिका के वार्ड एक से लेकर 39 तक के लिए दूसरे दिन भी पार्षद पद हेतु किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया है। 

मास्टर टेªनर्स प्रशिक्षित हुए

विदिशा नगरपालिका आम निर्वाचन 2015 प्रक्रिया का सम्पादन कराने के लिए मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए आज चयनित मास्टर टेªनर्सो को प्रशिक्षित किया गया है। विदिशा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री आरपी अहिरवार के कक्ष में आयोजित ततसंबंधी प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग आफीसर भी मौजूद थे। मास्टर टेªनर्सो को अवगत कराया गया कि निकाय निर्वाचन में किन-किन बातो का विशेष ध्यान रखा जाए। मतदानकर्मियों को प्रभावी प्रशिक्षण टेªनर्सो द्वारा दिया जाए। जिसमें मुख्य रूप से ईव्हीएम का संचालन और विभिन्न लिफाफो, पीठासीन की डायरी इत्यादि शामिल है। 

स्वीप
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विदिशा निकाय क्षेत्र में स्वीप के अंतर्गत प्रचार-प्रसार मुख्य रूप से मतदाता जागरूकता पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करने की जबावदेंही जिला शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। संबंधितों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि विदिशा निकाय के वार्डो में मतदाता जागरूकता के लिए रैलियां, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन और मानव श्रृखलाएं बनाकर सैन्स गतिविधियों का अधिक से अधिक क्रियान्वयन किया जाए।

प्रशिक्षण
विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन को सम्पादन कराने वाले मतदानकर्मियों के लिए शुक्रवार 24 जुलाई को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण एसएसएल जैन काॅलेज विदिशा में दो पालियों में आयोजित किया गया है। प्रथम पाली पूर्वान्ह 12 बजे से दो बजे तक और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक द्वितीय पाॅली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदानकर्मियों को चयनित मास्टर टेªनर्सो के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। वही उनकी निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने संबंधी आदेश प्रसारित किए जा चुके है।

शस्त्रों के नवीनीकरण हेतु अब स्व-घोषणा पत्र देना होगा

गृह विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत शस्त्र लायसेंस से संबंधित विभाग की अधिसूचित सेवाओं में संशोधन किया गया है। जिसके तहत नवीनीकरण हेतु शस्त्र लायसेंसधारी को पहले निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र देना होता था को विलोपित किया गया है। अब शस्त्रधारी नवीनीकरण के लिए निर्धारित संलग्न प्रारूप में स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिसे मान्य किया जाएगा।

विभिन्न प्रकोष्ठो का गठन, नोड््ल अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए

vidisha news
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन के कार्यो को सुचारू रूप से सम्पन्न करायें जाने के उद्धेश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करने के आदेश जारी किए गए है। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ के लिए एक-एक नोड््ल अधिकारी भी बनाया है जिन्हें प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है। नोड्ल अधिकारियों के सहयोग हेतु अधिकारी, कर्मचारी भी तैनात किए गए है। संबंधित प्रकोष्ठों के नोड्ल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि निर्वाचन से संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं और आयोग द्वारा किए जाने वाले पत्राचारों का समय पर जबाव प्रस्तुत करें एवं सम्पूर्ण रिकार्ड सुरक्षित रखें।अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को कानून एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर विकास श्री चन्द्रमोहन मिश्र को सेन्स प्रकोष्ठ का, एसडीएम विदिशा श्री आरपी अहिरवार को आदर्श आचरण संहिता एवं मतगणना प्रबंधन प्रकोष्ठ का, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल को शिकायतों की माॅनिटरिंग प्रकोष्ठ का तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जेएस वर्मा को ईव्हीएम प्रबंधन प्रकोष्ठ का, जिला योजना अधिकारी श्री पीके मिश्रा को सांख्यिकी आंकड़ो एवं मतपत्र मुद्रण व्यवस्था प्रकोष्ठ का, एनआईसी के डीआईओ श्री एमएल अहिरवार को कार्मिक प्रबंधन प्रकोष्ठ का तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, सहायक यंत्री श्री अशोक गुप्ता को कम्युनिकेशन प्लान प्रबंधन प्रकोष्ठ का, रेशम विभाग के सहायक संचालक श्री योगेश परमार को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र प्रबंधन का, पीआरओ श्री बीडी अहरवाल को मीडिया मैनेजमेंट एवं पेड न्यूज प्रकोष्ठ का नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निर्वाचन व्यय लेखा प्रबंधन प्रकोष्ठ का नोड्ल अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी श्री राकेश सक्सेना को और परिवहन व्यवस्था प्रकोष्ठ का जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा को, सामग्री प्रबंधन, सामग्री प्रदान एवं वापसी प्रबंधन प्रकोष्ठ का विदिशा जनपद सीईओ श्री शशिभूषण शर्मा को, मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के प्रकोष्ठ का नोड्ल अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एसके धाकडे़, रूटचार्ट एवं परिवहन प्रबंधन के लिए एएसएलआर श्रीमती सविता पटेल को तथा एटीओ श्री एसडी शर्मा को मतपत्र एवं वित्तीय प्रबंधन प्रकोष्ठ को और आईटी प्रबंधन प्रकोष्ठ का नोड्ल अधिकारी मैनेजर ई-गवर्नेंस श्री निजामुद्दीन शेख को दायित्व सौंपा गया हैै।

रेस्ट हाउसों में राजनैतिक गतिविधियां प्रतिबंधित

विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन की घोषणा उपरांत निकाय क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील हो जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने विदिशा निकाय अंतर्गत आने वाले समस्त सर्किट हाउस, रेस्ट हाउसों का उपयोग राजनैतिक गतिविधियांे हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित करने के आदेश जारी कर दिए है। विदिशा नगर में स्थित सभी विभागों के समस्त रेस्ट हाउसों के कमरे राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक एवं पदाधिकारी, अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेंगे।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा के जारी आदेश में उल्लेख है कि सर्किट हाउस, रेस्ट हाउसों का उपयोग राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार में कदापि ना किया जायें। राज्य या अन्य प्रदेश के मंत्रीगण, मंत्री दर्जा प्राप्त उपक्रमों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, राज्य अतिथि चुनाव काम से शासकीय और अर्द्धशासकीय सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस में नही रूक सकेंगे और ना ही किसी प्रकार की राजनीतिक बैठक आदि का संचालन करेंगे। सामान्य भ्रमण के दौरान पात्रता अनुसार कक्ष रिक्त होने की स्थिति में उन्हें सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस आदि मुहैया करायें जायेंगे।

लोक अदालत में शामिल, विद्युत चोरी प्रकरणों में छूट 

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 25 जुलाई को किया गया है जिसमें शामिल विद्युत चोरी के प्रकरणो में छूट प्रदान की जाएगी। के आश्य की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक श्री समीर शर्मा ने बताया है कि न्यायाधीश श्री संजय कुमार पांडे की खण्ड पीठ में 915 विद्युत चोरी के प्रकरण प्रगतिशील है। इन प्रकरणों में संबंधितों से समझौता हेतु नोटिस जारी किए गए है। न्यायालय में गतिशील प्रकरणों में समझौता होने पर पचास प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त एक हजार 988 विद्युत चोरी के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समझौता के लिए भी नोटिस जारी किए गए है। इस प्रकार के प्रकरणों में समझौता होने पर 40 प्रतिशत एवं ब्याज राशि में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट का लाभ एक मुश्त राशि जमा करने पर देय है। बीपीएल श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया राशि विद्युत बिल माह जून 2013 तक की स्थिति में सम्पूर्ण माफ किए जाएंगे। उक्त अवधि के उपरांत के विद्युत ऊर्जा देयक का भुगतान आवेदक को करना होगा। 

कोषालय से अब सौ रूपए से अधिक का स्टाम्प नही मिलेगा

ई-पंजीयन व्यवस्था के तहत नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए है कि जानकारी देते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री एके सिंह ने बताया है कि अब कोषालय से सौ रूपए से अधिक के स्टाम्प नही प्रदाय किए जाएंगे। स्टाम्प वेण्डरो के पास उपलब्ध स्टाम्प स्टाॅक शीघ्र ही उपयोग करने के निर्देश उन्हें दिए गए है। इस माह के अंत तक समस्त स्टाम्प वेण्डरों को उनके पास उपलब्ध स्टाम्प स्टाॅक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पक्षकारों के लिए असुविधा न हो इसके लिए जिले में 69 लायसेंस जारी किए जा चुके है सभी सर्विस प्रोवाईडर्स के पास बैठकर दस्तावेंज तैयार करने की सुविधा सर्विस प्रोवाईडर्स के द्वारा की गई है। सर्विस प्रोवाईडर्स के लिए दस्तावेंज लिखने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें पांच लाख तक के विक्रय पत्र के लिए पांच सौ रूपए तथा पांच लाख से अधिक अंतरण के लिए एक हजार रूपए शुल्क निर्धारित की गई है तथा अन्य प्रकार के दस्तावेंजो में 100 से लेकर 250 रूपए निर्धारित की गई है। सभी सर्विस प्रोवाईडर्स फीस की रसीद पक्षकार को प्रदान करेंगे। 

एयर फोर्स अधिकारियों ने भेंट की

कलेक्टर श्री एमबी ओझा से आज एयर फोर्स के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने बताया कि विदिशा जिले में शीघ्र ही एयर फोर्स भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र भी मौजूद थे। 

जिले में अब तक 346 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 346 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 284 मिमी औसत वर्षा हुई थी। 22 जुलाई की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई जिले की औसत वर्षा 19.7 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर बुधवार की प्रातः दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा तहसील में 4 मिमी, बासौदा में 39 मिमी, कुरवाई में 6.2 मिमी, सिरोंज में 38 मिमी, लटेरी में 7 मिमी, ग्यारसपुर मंे 9 मिमी, गुलाबगंज में 28 मिमी और नटेरन तहसील में 27 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: