जनसुनवाई में 105 आवेदनों पर की गयी सुनवाई, कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदन सौंपकर दिये निराकरण के निर्देष
छतरपुर/14 जुलाई/जिले में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गयी। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से कुल 105 आवेदक अपने आवेदन लेकर उपस्थित हुये। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने जनसुनवाई करते हुये आवेदनों का निराकरण किया। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को भी कुछ आवेदन सौंपते हुये उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देष दिये। जनसुनवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री एससी गंगवानी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी की गयी। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने जनसुनवाई में आये हुये आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर आवेदकों को संतुष्ट किया। उन्होंने कहा कि मौके पर निराकृत नहीं हो सकने वाले आवेदनों का निराकरण अधिकारियों के माध्यम से समय-सीमा में कराया जायेगा। जनसुनवाई पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ हुयी और दोपहर 1.30 बजे तक चली। जनसुनवाई में आवेदकों ने राषन न मिलने, राषन कार्ड बनवाने, गरीबी रेखा सूची में नाम दर्ज कराने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाये जाने, ओलावृष्टि से फसलों के हुये नुकसान की राहत राषि दिलाये जाने, छात्रवृत्ति दिलाये जाने, बंद कर दिये गये स्कूलों को चालू कराये जाने, फीस माफ कराये जाने एवं पेंषन दिलाये जाने आदि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई के दौरान सीएमएचओ डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक उद्योग श्री रविन्द्र चैबे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री एनके मेहरोत्रा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री आरपी खरे, महिला बाल विकास अधिकारी भरत ंिसंह राजपूत, महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्री ऊदल सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बीके सिंह, सहायक संचालक षिक्षा श्री जेएन चतुर्वेदी, सहायक संचालक मत्स्य श्री अषोक कुमार तिवारी, डीपीसी श्री एसके षर्मा, पीओ डूडा श्री निरंकार पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पी.जी. में प्रवेश शुल्क जमा करने का आज अंतिम दिन, 17 एवं 20 जुलाई को होगी सी.एल.सी.
छतरपुर! म.प्र. शासन की आॅन लाइन प्रवेश प्रक्रिया की सारिणी के अनुसार प्रदेश भर के साथ-साथ महाराजा कालेज छतरपुर में भी स्नातकोत्तर (पी.जी.) कक्षाओं जैसे एम.ए., एम.काम. एवं एम.एस-सी. में प्रपेश हेतु आज 15 जुलाई तक ही फीस जमा होगी। पी.जी. कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए 17 एवं 20 जुलाई को कालेज लेबिल काउंसलिंग सम्पन्न होगी जिसमें छात्र को स्वयं कालेज आकर प्रवेश फार्म के साथ अपने पूर्व में सत्यापित दस्तावेज प्रवेश समिति के समक्ष जमा करने होंगे। महाराजा कालेज छतरपुर के डाॅ. सुमति प्रकाश जैन के अनुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की दूसरी सूची 11 जुलाई को उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की थी, जिसमें प्रवेशार्थियों को फीस जमा करने के लिए 11 से 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। जिन विद्यार्थियों को दूसरी लिस्ट में प्रवेश नहीं मिला है या जिन विद्यार्थियों ने 7 से 15 जुलाई तक पुनः शासन द्वारा खोली गई आनलाइन पंजीयन व सत्यापन प्रक्रिया में अपने दस्तावेज 15 जुलाई तक हेल्प सेंटर कालेज से सत्यापित कराए हैं, वे पी.जी. कक्षाओं में प्रवेश हेतु 17 एवं 20 जुलाई को कालेज में संपन्न होने वाली कालेज लेबित काउंसलिंग (सी.एल.सी.) में भाग लेंगे। सी.एल.सी. में प्राप्त सभी पी.जी. कक्षाओं के प्रवेश फार्म कम्प्यूटर में फीड किए जाएंगे, जिनकी प्रवेश सूची आनलाइन 21 जुलाई को मेरिट के अनुसार जारी होगी। प्रत्येक पी.जी. कक्षा के सी.एल.सी. प्रवेशार्थी को अपना परीक्षा शुल्क 21 से 24 जुलाई तक जमा करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें