पार्षद पद हेतु छह अभ्यर्थियों द्वारा आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए
विदिशा नगरपालिका आम निर्वाचन 2015 के लिए शुक्रवार को पार्षद पद हेतु छह अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन संबंधित सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किए गए है। ज्ञातव्य हो कि अध्यक्ष पद हेतु किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा आज नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नही किया गया। पार्षद पद हेतु वार्डवार जिन अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है उनमें वार्ड-पांच से श्रीमती आशादेवी बोहत, वार्ड-11 श्री राजेन्द्र नेमा, वार्ड-12 से शारदा बाई, वार्ड-28 से श्री संजय, वार्ड-32 से शकुन और वार्ड-36 से अंजना चिढ़ार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
नगरपालिका के अध्यक्ष एवं वार्ड आरक्षण की जानकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपाालिका) श्री एमबी ओझा के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विदिशा नगरपालिका के अध्यक्ष एवं वार्डो के पार्षद हेतु आरक्षण की स्थिति इस प्रकार से है। विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। विदिशा नगरपालिका में कुल 39 वार्ड शामिल है इन वार्डो के पार्षद पद हेतु आरक्षण की जानकारी इस प्रकार से है। वार्ड-एक अनारक्षित, वार्ड-दो अनारक्षित महिला, वार्ड-तीन अनुसूचित जाति, वार्ड-चार अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड-पांच अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-छह अनारक्षित, वार्ड-सात अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड-आठ अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड-नौ एवं दस अनारक्षित, वार्ड- 11 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड-12 एवं 13 अनारक्षित महिला के लिए, वार्ड-14 अनारक्षित, वार्ड-15 अनारक्षित महिला, वार्ड-16 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड-17 एवं 18 अनारक्षित महिला, वार्ड-19 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड-20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-21 अनारक्षित, वार्ड-22 अनुसूचित जाति, वार्ड-23 एवं 24 अनारक्षित, वार्ड-25 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड-26 अनारक्षित महिला, वार्ड-27 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड-28 अनारक्षित, वार्ड-29 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-30 एवं 31 अनारक्षित महिला, वार्ड-32 अनारक्षित, वार्ड-33 अनुसूचित जनजाति, वार्ड-34 अनुसूचित जाति, वार्ड-35 अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड-36 अनारक्षित, वार्ड-37 अनारक्षित महिला, वार्ड-38 अन्य पिछडा वर्ग और वार्ड-39 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण किया गया है।
प्रशिक्षण को गंभीरता से लें-अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया
विदिशा नगरपालिका आम निर्देशन 2015 के सम्पादन हेतु जिन मतदानकर्मियांे को दायित्व सौंपा गया है उन्हें आज एक दिवसीय प्रशिक्षण एसएसएल जैन काॅलेज के पांच कक्षो में एक साथ आयोजित किया गया था। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों को सभी प्रशिक्षणार्थी गंभीरता से लें। निर्वाचन के संबंध में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान उपरांत ही प्रशिक्षण हाल छोड़े। उन्होंने बताया कि विदिशा नगरपालिका के निर्वाचन के मतदान सम्पन्न कराए जाने हेतु विदिशा छोड़कर अन्यत्र अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय निर्वाचन के संबंध में जारी नवीन दिशा निर्देशों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि तर्जनी अंगुली के नाखून से ऊपर की ओर अमिट स्याही लगाई जाएगी। उन्होंने निर्वाचन कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करने की समझाईंश दी। श्री अहिरवार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान कराएं। उन्होंने माॅकपोल के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। श्री अहिरवार ने बताया कि मतदानकर्मियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण 11 जुलाई की प्रातः नौ बजे से किया जाएगा।
प्रथम रेण्डमाइजेशन 29 को
विदिशा नगरपालिका निर्वाचन में उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनो का प्रथम रेण्डमाइजेशन 29 जुलाई को किया जाएगा। रेण्डमाइजेशन कार्य जिला निर्वाचन कार्यालय में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ईव्हीएम मशीनो के प्रथम रेण्डमाइजेशन की कार्यप्रणाली में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से शामिल होने का आग्रह किया कि वे स्वंय अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित होकर रेण्डमाइजेशन प्रणाली से अवगत हो सकते है।
लोक अदालत का आयोजन आज
जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में आज 25 जुलाई शनिवार को मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उक्त लोक अदालत विदिशा के साथ-साथ तहसील स्तरीय न्यायालय बासौदा, सिरोंज, लटेरी एवं कुरवाई में एक साथ आयोजित की गई है। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीसउद्दीन अब्बासी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के लिए जिला स्तर पर तीन खण्ड पीठो का गठन किया गया है। उक्त लोक अदालत में विद्युत विभाग के लंबित प्रकरण 1427, प्रीलिटिगेशन के 3803 तथा भारत संचार निगम लिमिटेड विदिशा के 876 प्रीलिटिगेशन, जल से संबंधित 220 प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला रजिस्ट्रार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी पक्षकारों को लोक अदालत की सूचना प्रेषित की जाती है यदि किसी पक्षकार को सूचना ना मिली हो तो अखबारो के माध्यम से प्रकाशित नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का निराकरण करा सकते है।
बिजली बिलों में छूट
नेशनल लोक अदालत में शामिल विद्युत चोरी के प्रकरणो में छूट प्रदान की जाएगी। के आश्य की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक श्री समीर शर्मा ने बताया है कि न्यायाधीश श्री संजय कुमार पांडे की खण्ड पीठ में 915 विद्युत चोरी के प्रकरण प्रगतिशील है। इन प्रकरणों में संबंधितों से समझौता हेतु नोटिस जारी किए गए है। न्यायालय में गतिशील प्रकरणों में समझौता होने पर पचास प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त एक हजार 988 विद्युत चोरी के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समझौता के लिए भी नोटिस जारी किए गए है। इस प्रकार के प्रकरणों में समझौता होने पर 40 प्रतिशत एवं ब्याज राशि में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट का लाभ एक मुश्त राशि जमा करने पर देय है। बीपीएल श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया राशि विद्युत बिल माह जून 2013 तक की स्थिति में सम्पूर्ण माफ किए जाएंगे। उक्त अवधि के उपरांत के विद्युत ऊर्जा देयक का भुगतान आवेदक को करना होगा।
मीडिया कार्यशाला आज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मीडिया कार्यशाला का आयोजन आज 25 जुलाई को किया गया है जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला ब्लड बैंक में दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगी। जिले के समस्त पत्रकारबंधुओं से आग्रह किया गया कि वे मीडिया कार्यशाला में शामिल होकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्धेश्यों की पूर्ति में सहयोग करें।
स्वास्थ्य समिति की बैठक
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में आज 25 जुलाई को आयोजित की गई है यह बैठक कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी कि जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बीएल आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा वही सघन दस्त रोग कार्यशाला के संबंध में भी विचार विमर्श किया जाएगा।
प्रभार
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने नटेरन एसडीएम अवकाश होने के फलस्वरूप नटेरन एवं शमशाबाद अनुविभाग का प्रभार लटेरी एसडीएम श्री विवेक सिंह रघुवंशी को अस्थायी रूप से सौंपा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें