दुमका (झारखण्ड) से खबरे 14 जुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

दुमका (झारखण्ड) से खबरे 14 जुलाई

ई-डिस्ट्रीक्ट परियोजना को वेबकास्टिंग का उद्घाटन कल

dumka news
16 जून 2015 के पूर्वा0 10ः00 बजे ई-डिस्ट्रीक्ट परियोजना को वेबकास्टिंग द्वारा पूरे राज्य में एक साथ उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री झारखण्ड, रघुवर दास इसका उद्घाटन करेगें जिसका सीधा प्रसारण 16 जून 2015 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से उपायुक्त, दुमका के सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा। उद्घाटन का सीधा प्रसारण आम नागरिकों के लिए भी सुलभ हो सकेगा। उपनिदेषक सं0प्र0-सह-प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका ने उपरोक्त की जानकारी दी। आम नागरिकों सहित अन्य का आहवान करते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग सीधा लाभ उठावें। 

15. 25 व 29 जून को चावल दिवस

माह जून 2015 के लिए अंत्योदय अन्न योजना के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 15 जून को चावल दिवस निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उक्त तिथि को ही उक्त योजनान्तर्गत आदिम जनजाति (पहाडि़या) लाभूकों को पूर्व की भांति वितरण केन्द्रों से कुल 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (चावल) मुफ्त में दिया जाना है। माह जून 2015 के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना (बी0पी0एल0) के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 25 जून 2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है। साथ ही दुमका जिलान्तर्गत लक्षित कुल 29204 अतिरिक्त ग्रामीण बी0पी0एल0 परिवारों को खाद्यान्न का वितरण प्रति लाभुक प्रतिमाह 12 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) माह जून 2015 के लिए जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 29 जून 2015 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है। वितरण व्यवस्था को प्रभावकारी एवं पारदर्शी बनाने हेतु 29 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न प्रखंडों में की गई है एवं आदेश दिया गया है कि वे 15, 25 व 29 जून 2015 को अपने-अपने आवंटित प्रखंडो एवं पंचायतों का भ्रमण कर कम से कम आठ दुकानों में वितरित खाद्यान्न एवं किरासन तेल की निगरानी/पर्यवेक्षण/मूल्यांकन के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण के माप-तौल का भी जाँच निश्चित रूप से कर लेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता प्राप्त होने पर तुरंत समाधान हेतु उपायुक्त, दुमका से सम्पर्क करेंगे तथा निर्धारित तिथि को जाँचोपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में जिला आपूर्ति कार्यालय, दुमका को समर्पित करेंगे।

नक्सल प्रभावित पंचायत बड़ा चापुडि़या का भ्रमण कर चल रही विकास योजनाओं का उपायुक्त ने लिया जायजा 

उपायुक्त, दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने दिन शनिवार को दुमका जिला के नक्सल प्रभावित काठीकुण्ड प्रखंड के बड़ा चपुडि़या पंचायत का दिन शनिवार को भ्रमण किया। उपायुक्त ने बड़ा चापुडि़या में चलाए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा नक्सल प्रभावित 70 गांवों में विशेष रूप से चिन्हित 50 गांवों में सरकार की योजनाआंे का कार्यान्वयन किया जाएगा तथा। उन्होनें कहा ग्रामीण योजनाओं का लाभ सही तरीके से उठा पा रहे हैं कि नहीं इस पर विशेष ध्यान रखा जाऐगा। वृद्धवस्था पंेशन, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति के बारे में उपायुक्त ने सेविका एवं सहायिका को पुरे समर्पण से कार्य करने का निदेश दिया। बड़ा चापुडि़या इलाके में स्वयं सहायता समुह के द्वारा चलाये जा रहे जन वितरण प्रणाली का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि ग्रामीण जंगल की लकडि़यों पर मुख्य रूप से आज भी आश्रित हैं, इन्हें विकास का लाभ मिले यह सुनिश्चित कराना होगा। ग्रामीण युवाओं को मोबाईल बनाने, साईकिल बनाने इत्यादि के प्रशिक्षण पर विशेष घ्यान देने की बातें कही। ग्रामीण इलाकों में उत्पादित  आम, कटहल, अमरूद की बिक्री बिचैलियों के बीच नहीं करने तथा उसे हटिया बाजार ले जाकर बेचने का परामर्श भी ग्रामीणों को  दिया। उपायुक्त ने नक्सल प्रभावित गांव के ग्रामीणों से कहा कि सरकार आपकी है और आपकी सेवा के लिए तत्पर है। पीने का पानी, बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति, भोजन की व्यवस्था और पूरे पंचायत में 10 घंटे निःशुल्क बिजली सरकार उपलब्ध कराएगी। उपायुक्त ने कहा नक्सलियों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होनें ग्रामीण महिलाओं से बात करते हुए कहा कि बकरी, सुअर, गाय, मुर्गी आदि पशुपालन पर वे ध्यान दें। विधवाओं को 2 गाय और 4 बकरियाँ तथा 20 बच्चों पर एक लधु आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की बात उपायुक्त ने कही। उपायुक्त ने नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत के सभी मुखिया को अपने क्षेत्र के सभी गाँव में अवस्थित बैंकों में खाता खुलवाने का निदेश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को विशेष रूप से लगातार ग्रामीणों के सम्पर्क में रहते हुए विकास कार्यों को लागू कराने का निदेश दिया। उपायुक्त ने काठीकुण्ड के नारगंज में खोदे जा रहे नये तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा इसकी मापी कराकर उसे अभिलेखबद्ध करते हुए वर्षात तक काम रोक दिया जाए।

विश्व रक्तदान दिवस (14 जून) के अवसर पर रेगुलर ब्लड डोनरों को किया गया सम्मानित 

विश्व रक्तदान दिवस (14 जून) के अवसर पर दिन रविवार को रक्तकोष भवन दुमका में रेगुलर ब्लड डोनरों को सम्मानित किया गया। एक कार्यक्रम आयोजित कर ब्लड डोनरों को जहाँ एक ओर प्रोत्साहित किया गया वहीं इसके प्रसार-प्रचार के लिये कई उपायों पर विचार भी सामने आए। सिविल सर्जन दुमका ने इस अवसर पर कहा रक्तदान महादान है। ब्लड डोनेट करने से संबंधित भा्रंितंयों को मन से निकाल देना चाहिए। रेगुलर ब्लड डोनरों में सम्मान पाने वाले थे-बिनोद बिहारी सारस्वत, अविनाश शर्मा, रीतू गुटगुटिया, आनन्द गुटगुटिया, अमरेन्द्र कुमार यादव, गोपाल कुमार कावरिया, राजकुमार उपाध्याय, राजकुमार राय, सुब्रतो नाथ मजूमदार, सपन पत्रलेख, सूर्यकांत मंडल, मृणालकांति मंडल, मो0 आदिल खुर्शीद, मो0 अलीमुद्दिन अंसारी व रेखा देवी। रक्तदान शिविर के आयोजन व इसके प्रसार-प्रसार के लिये गायत्री परिवार से प्रमोद कुमार व छात्र चेतना संगठन के राजीव कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 1990 से लगातार लोगों की सेवा करते हुए तकरीबन 28 मर्तबा ब्लड डोनेट करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार विनोद बिहारी सारस्वत ने कहा ब्लड डोनेट करने से लोग डरते हैं। मन से इस डर को निकाल देने की आवश्यकता है कि रक्तदान से उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक तकलीफें होगीं। उन्होनें कहा समाज के अभिवंचित तबकों व गरीब, दलितों सहित रक्त की जरुरत वाले इंसानों की मदद करने से समाज सेवा की भावना बढ़ती है। सुब्रतो मजूमदार ने कहा शुरुआती दौर में सूई से उन्हें काफी डर महसूस होता था किन्तु जैसे-जैसे ब्लड डोनेट उन्होनें शुरु किया सारा भय रफूचक्कर हो गया। अब तो नियमित रक्तदान के लिये लोगों को वे जागरुक करते हैं। इस अवसर पर राजीव कुमार व रीतू गुटगुटिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किेये। दुमका चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सचिव मनोज कुमार घोष ने भी अपने विचार प्रकट किये। रेड क्राॅस सोसायटी के सचिव अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा पिछले तीन-चार वर्षों से रक्त अधिकोष भवन में रेड का्रॅस सोसायटी के तत्वावधान में कई मर्तबा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त  की जरुरत वाले मरीजों को इससे लाभान्वित किया गया है। माड़वाड़ी युवा मंच के कमलेश जी ने भी अपने विचार प्रकट किये। धन्यवाद ज्ञापन रक्त अधिकोष भवन के प्रभारी डा0 देवाशीष रक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: