इरफान की प्रसिद्धि दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ती ही जा रही है । खबर आ रही है कि यह कलाकार बुडापेस्ट से लौटकर सीधे अपने वर्तमान ब्रांड के नवीनीकरण की औपचारिकताएं पूरी करने में व्यस्त है। इरफान लगभग 2 सालों से लगातार 4 ब्रांड्स से अनुबंधित है, और यह सभी ब्रांड इस बात से बेहद खुश है कि इरफ़ान की सफलता का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर की ओर जा रहा है। यह चारों ही ब्रांड इस बात पर गहरा विश्ववास करते हैं कि उनकी सफलता में इरफान की बहुत बड़ी भागीदारी है, और वो इरफान के साथ अपने अनुबन्ध जारी रखने की प्रबल इच्छा रखते हैं। इरफान खुद भी इस बात को लेकर बेहद खुश और उत्साहित है।
आज लगभग पूरी दुनिया में इरफान के प्रशंसक मौजूद है जिन्होंने इरफान की फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्रदान की है और इस बात का लाभ इरफ़ान के साथ साथ उनसे जुड़े ब्रांड्स को भी मिल रहा है। इरफान अपने विज्ञापनो को लेकर बेहद चूज़ी हैं और वह फिल्मों की तरह ही सिर्फ वही विज्ञापन करते हैं जिनमे करने के लिए कुछ मनोरंजक हो और अलग अंदाज़ में उसे दर्शकों के सामने रखा जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें