अपमानजनक बयान पर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

अपमानजनक बयान पर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज


fir-against-kejriwal-to-say-dp-as-thulla
दिल्ली पुलिस को 'ठुल्ला' कहकर संबोधित के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता सिपाही हरविंदर ने कहा कि वह केजरीवाल द्वारा उपयोग किए गए शब्दों से आहत हुआ है। हरविंदर ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल का सम्मान करता हूं। मैंने उनसे इस तरह के शब्दों की उम्मीद नहीं की थी।" उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को समाचार चैनल 'इंडिया टुडे' को दिए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के जवान को 'ठुल्ला' कहकर संबोधित किया था। 

केजरीवाल ने कहा था, "भ्रष्टाचार रोधी शाखा द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। लेकिन इन लोगों का कहना है कि आप दिल्ली पुलिस के जवानों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकते। अगर दिल्ली पुलिस का ठुल्ला सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों से पैसे मांगे, तो क्या उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं है।" 

केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने कहा था कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं होता कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करेगा।  बस्सी ने कहा, "मैं मानता हूं कि राज्य प्रशासन के सभी अंगों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। देश को हम तभी बना सकेंगे जब हम एक दूसरे के प्रति सम्मान रखेंगे। मैं इस बात को मानने से इंकार करता हूं कि माननीय मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया होगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: