Google बंद करेगा गूगल प्‍लस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

Google बंद करेगा गूगल प्‍लस

गूगल अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट को अलवि‍दा कहने की तैयारी में है। गूगल ने चार साल पहले फेसबुक का मुकाबला करने के लि‍ए इसे लॉन्‍च कि‍या था। पि‍छले कई महीनों से गूगल अपने गूगल प्‍लस को खास बनाने के लि‍ए पूरा जोर दे रही थी। हालांकि‍, कंपनी को इसे लेकर खास रिस्‍पॉन्‍स नहीं मि‍ल पाया। कंपनी ने इसे अलग सर्वि‍स के तौर पर यूज कर रही थी, ताकि‍ गूगल से संबंधी दूसरी गति‍वि‍धि‍यों का इस्‍तेमाल आसानी से कि‍या जा सके। गूगल की इतनी जद्दोजहद के बावजूद यह पॉपुलर नहीं हो पाया। सोमवार को कंपनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए गूगल प्‍लस को अलवि‍दा कहने की बात कह दी।

गूगल ने कहा है कि‍ आने वाले कुछ महीनों में गूगल प्‍लस को रीस्‍ट्रक्‍चर कि‍या जाएगा। इसके तहत दो प्रोडक्‍ट बनाए जाएंगे। एक प्रोडक्‍ट वेब स्‍ट्रीम्‍स के लि‍ए और दूसरा फोटो के लि‍ए होगा। इससे पहले गूगल प्रोडक्‍ट्स के भीतर कई कदम उठाए गए (जैसे कि‍ यूट्यूब विडि‍यो पर टि‍प्‍प्‍णी करना) जहां गूगल प्‍लस प्रोफाइल की जरूरत पड़ती थी। लेकि‍न इसे जारी नहीं रखा जा सकता।

गूगल के वाइस प्रेसि‍डेंट (फोटो एंड शेयरिंग) ब्रैडले होरोवि‍ट्ज ने अपनी कंपनी के ब्‍लॉग पर लि‍खा कि‍ लोगों ने हमें बताया कि‍ गूगल के सभी प्रोडक्‍ट्स का यूज एक ही लॉग इन से करना ज्‍यादा आसान है। गूगल ने कहा कि‍ आने वाले महीनों में आपको यूट्यूबल चैनल, लोगों से संवाद करने और अन्‍य चीजों के लि‍ए केवल एक ही गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। गूगल ने यह भी ऐलान कि‍या कि‍ वह गूगल प्‍लस कलेक्‍शन नाम से सोशल नेटवर्किंग में नए फीचर्स शामि‍ल करेगी। नए फीचर्स के जरि‍ए यूजर्स द्वारा बनाए गए टॉपि‍क जैसे स्‍नीकर, ग्‍लूटेन-फ्री रेसेपी आदि‍ पर पोस्‍ट पढ़ने के साथ-साथ उसे शेयर कर सकते हैं। फि‍लहाल, सोशल नेटवर्किंग का लोकेशन शेयरिंग सर्वि‍स

होरोवि‍ट्ज ने लि‍खा कि‍ हमारा मानना है कि‍ इन सब बदलावों से गूगल प्‍लस ज्‍यादा फोकस, ज्‍यादा कारगर और लोगों को ज्‍यादा जोड़ने वाला बन सकेगा। यह बदलाव इस बाद का संकेत भी देते हैं कि‍ गूगल प्‍लस का अंत होने जा रहा है जिसे फेसबुक की टक्‍कर में उतारा गया था।

गूगल यूजर्स को कंपनी के दूसरे प्रोडक्‍ट्स और सर्वि‍सेज का इस्‍तेमाल करने के लि‍ए गूगल प्‍लस अकाउंट पर साइन अप करना पड़ता है। लेकि‍न यह स्‍ट्रैटजी यूजर्स को पसंद नहीं आई। गूगल प्‍लस ने दांवा कि‍या है कि‍ 2013 अंत तक उनके पास 30 करोड़ एक्‍टि‍व यूजर्स थे, लेकि‍न स्‍टोन टैंपल कंसलटेंसी के मुताबि‍क बीते अप्रैल में गूगल प्‍लस के एक्‍टि‍व यूजर्स की संख्‍या घटकर 11.1 करोड़ रह गई।

कोई टिप्पणी नहीं: