पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मुनाफा आधा, शेयर भाव में उछाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मुनाफा आधा, शेयर भाव में उछाल

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 2015-16 की पहली तिमाही में 720.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कमाये गये शुद्ध लाभ 1405.12 करोड़ रुपये से 48.7% कम है। हालाँकि बैंक की कुल आय पहली तिमाही में 4.7% बढ़ कर 13,432 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 12,825 करोड़ रुपये थी।

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी (PNB) के मुनाफे में यह कमी डूबे कर्जों (एनपीए) के लिए ज्यादा प्रावधान करने की वजह से आयी है। इसने बीती तिमाही में डूबे ऋणों के लिए 1,811 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही के 927.6 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है, मगर ठीक पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2015 में 3,834 करोड़ रुपये के प्रावधान की तुलना में आधे से कम है। बैंक का सकल एनपीए इसके कुल ऋणों का 6.47% हो गया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 5.48% था।

पिछली तिमाही के मुकाबले सकल एनपीए में स्थिरता आने से बाजार ने सकारात्मक संकेत लिया, जिससे इन नतीजों के बाद पीएनबी के शेयर में अच्छी तेजी दिखी। बीएसई में आज यह शेयर 6.70 रुपये या 4.95% की बढ़त के साथ 142 रुपये पर बंद हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: