दिल्ली पुलिस को समय दें प्रधानमंत्री : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जुलाई 2015

दिल्ली पुलिस को समय दें प्रधानमंत्री : केजरीवाल


pm-should-give-time-to-delhi-police-kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए वह दिल्ली पुलिस को समय दें, अन्यथा दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को सौंप दें। केजरीवाल ने पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद कहा, "दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री के अधीन आती है। उनके पास दिल्ली पुलिस के लिए समय नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरा देश चलाना है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रत्येक सप्ताह एक घंटा निकालें अन्यथा दिल्ली पुलिस हमें सौंप दें, और हम सबकुछ ठीक कर देंगे।"

केजरीवाल ने राजधानी में एक किशोरी की चाकू घोंप कर की गई हत्या को भयानक करार दिया और कहा, "दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस हमारी सरकार के अधीन नहीं है, बल्कि यह केंद्र सरकार के अधीन है। इसलिए हम कुछ कर पाने में असमर्थ हैं।"  उल्लेखनीय है कि मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मीनाक्षी नामक एक 19 वर्षीय लड़की को गुरुवार को चाकू घोंप दिया गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिल्ली सरकार ने भी मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: