लोकसभा में पंजाब हमले पर हंगामा, विपक्ष ने मांगा सरकार से जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

लोकसभा में पंजाब हमले पर हंगामा, विपक्ष ने मांगा सरकार से जवाब

पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले का मसला संसद में भी गूंजा। विपक्ष ने आतंकी हमले पर सरकार से जवाब देने की मांग की। सदन में इस पर बहस कराने की मांग की गई। वहीं वेंकैया नायडू ने कहा कि आतंकी हमले पर सियासत नहीं होनी चाहिए। सरकार इस पर जवाब देने को तैयार है।

आज अकाली दल ने लोकसभा में गुरदासपुर हमले का मुद्दा उठाया। प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने ये मसला उठाते हुए सरकार से सख्त रुख अपनाने की मांग की। वहीं राज्यसभा में सीपीएम सांसद मो. सलीम ने कहा कि हम गुरदासपुर हमले की निंदा करते हैं। सेना आतंकियों से लड़ रही है। जम्मू कश्मीर और पंजाब में राजनीति की वजह से ऐसा हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अभी एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर खत्म होने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस पर बयान देंगे। नायडू ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार इस पर बयान देने को तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: